गोपालगंज में सावन की पहली शाम बाबा औघड़ दानी के दिव्य महाशृंगार के दर्शन को उमड़ी आस्था, 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंजा मंदिर

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक भीड़ की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सावन के पहले दिन मीरगंज के औघड़ दानी शिव मंदिर में बाबा का भव्य महा श्रृंगार किया गया। दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा मंदिर।

विज्ञापन

Sawan 2026 : पवित्र सावन मास के पहले दिन मीरगंज के स्टेशन रोड स्थित प्राचीन औघड़ दानी शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. दिनभर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के बाद गुरुवार शाम बाबा औघड़ दानी का भव्य एवं अलौकिक महाशृंगार किया गया. इस दौरान पूरा मंदिर परिसर "हर-हर महादेव", "बोल बम" और "जय शिव शंकर" के जयघोष से गूंज उठा.

विज्ञापन

रुद्राक्ष और रंग-बिरंगे पुष्पों से सजा बाबा का दिव्य स्वरूप

जलाभिषेक के बाद मंदिर समिति ने पूरे मंदिर परिसर की साफ-सफाई कराई. इसके बाद बाबा भोलेनाथ का विभिन्न पवित्र नदियों के जल से स्नान कराया गया. स्नान के उपरांत रुद्राक्ष की मालाओं, गुलाब, चमेली, धतूरा और सप्तरंगी पुष्पों से बाबा का आकर्षक महाशृंगार किया गया. श्रृंगार के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजा और महाआरती संपन्न हुई.

पट खुलते ही दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

जैसे ही महाशृंगार के बाद मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए, बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए उमड़ पड़े. बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कर दर्शन की व्यवस्था कराई, जिससे सभी भक्तों ने शांतिपूर्वक बाबा के दिव्य स्वरूप का दर्शन किया.

देर शाम तक चलता रहा दर्शन-पूजन, बंटा प्रसाद

मंदिर समिति के अध्यक्ष विनोद व्यास ने बताया कि सावन की पहली संध्या पर महाशृंगार दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. देर शाम तक पूजा-अर्चना और दर्शन का सिलसिला चलता रहा. इसके बाद सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

मिल रोड शिव मंदिर में भी भक्ति का अद्भुत नजारा

इधर, मीरगंज के मिल रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भी सावन की पहली संध्या पर बाबा भोलेनाथ का पवित्र नदियों के जल से अभिषेक किया गया. इसके बाद भव्य श्रृंगार और महाआरती का आयोजन हुआ. पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहा और श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना में लीन नजर आए.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन