गोपालगंज: फुलवरिया में नैनो कार से 382 पीस विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

फुलवरिया पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक नैनो कार से 382 बोतल विदेशी शराब बरामद की है. पुलिस ने शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Gopalganj News : शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ फुलवरिया थाना पुलिस का अभियान जारी है. इसी क्रम में पुलिस ने बथुआ बाजार स्थित इंसाफ मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान एक टाटा नैनो कार से 382 पीस विदेशी शराब बरामद की. पुलिस ने कार को जब्त करते हुए चालक सह तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

वाहन जांच के दौरान पकड़ी गयी शराब की खेप

थानाध्यक्ष कुंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान इंसाफ मोड़ के पास पुलिस ने संदेह के आधार पर एक टाटा नैनो कार को रोककर उसकी तलाशी ली. जांच के दौरान कार में छिपाकर रखी गयी 382 पीस विदेशी शराब बरामद हुई.

शराब बरामद होते ही पुलिस ने कार को जब्त कर लिया और मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया.

मुजफ्फरपुर का रहने वाला है गिरफ्तार तस्कर

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के पटियासा गांव निवासी मोहम्मद नथुनी कुरैशी के पुत्र मोहम्मद सकीम के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने शराब की खेप को गंतव्य तक पहुंचाने की बात स्वीकार की है.

शराब कहां से आयी, डिलीवरी किसे होनी थी, जांच जारी

थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि मामले में मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पुलिस अब शराब की खेप के स्रोत और इसके गंतव्य का पता लगाने में जुटी है. जांच की जा रही है कि शराब कहां से लायी गयी थी और इसे किसे डिलीवर किया जाना था.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन