केंद्रीय विद्यालय गोपालगंज का वार्षिक निरीक्षण, कक्षाओं में पहुंचकर अधिकारियों ने परखी पढ़ाई

Updated:
विज्ञापन

स्कूल के छात्रों ने स्वागत गीत व प्रार्थना कर निरीक्षण टीम का स्वागत

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

केंद्रीय विद्यालय गोपालगंज में वार्षिक निरीक्षण हुआ. केवीएस पटना संभाग की टीम ने शिक्षा व्यवस्था, पठन-पाठन और अन्य गतिविधियों का जायजा लिया.

विज्ञापन

Gopalganj News : केंद्रीय विद्यालय गोपालगंज में मंगलवार को वार्षिक निरीक्षण किया गया. केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) पटना संभाग से पहुंची अधिकारियों की टीम ने विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था, पठन-पाठन और अन्य गतिविधियों का बारीकी से जायजा लिया. अधिकारियों ने अलग-अलग कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से बातचीत की और पढ़ाई की स्थिति को परखा. इसके साथ ही सह-शैक्षिक गतिविधियों और विद्यालय में उपलब्ध विभिन्न व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली.

विज्ञापन

स्वागत गीत से हुआ निरीक्षण टीम का स्वागत

निरीक्षण के लिए पहुंची टीम में केवीएस पटना संभाग के सहायक आयुक्त पूर्णेंदु मंडल, केंद्रीय विद्यालय आईआईटी पटना के प्राचार्य जय कुमार झा, केंद्रीय विद्यालय बेली रोड पटना के उप-प्राचार्य राजीव रंजन तथा केंद्रीय विद्यालय वायु सेना स्थल के हेड मास्टर योगेंद्र कुमार शामिल थे.

अधिकारियों के विद्यालय परिसर में पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया. सुबह आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया.

कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से किया संवाद

स्वागत कार्यक्रम के बाद निरीक्षण टीम ने विद्यालय के अलग-अलग हिस्सों का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने कक्षाओं में जाकर शिक्षण कार्य की स्थिति देखी. विद्यार्थियों से सवाल-जवाब कर उनकी पढ़ाई और विषयों की समझ के बारे में जानकारी ली.

अधिकारियों ने विद्यालय में संचालित अन्य शैक्षिक और सह-शैक्षिक गतिविधियों के साथ उपलब्ध व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान विद्यालय की कार्यप्रणाली और शैक्षिक गतिविधियों से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली गयी.

प्राचार्य ने विद्यालय की प्रगति की दी जानकारी

निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार गंगवार अधिकारियों के साथ मौजूद रहे. उन्होंने विद्यालय की प्रगति, अनुशासन, शैक्षिक गतिविधियों और आगामी योजनाओं के बारे में निरीक्षण टीम को जानकारी दी.

वार्षिक निरीक्षण का उद्देश्य विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता और विभिन्न व्यवस्थाओं का आकलन करना तथा उन्हें और बेहतर बनाने की दिशा में आवश्यक पहल करना रहा.

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक लाल बाबू ठाकुर, कमलेश कुमार शुक्ला, विकास कुमार राय, पवन कुमार, सुधाकर मिश्र, जयतेन्द्र कुमार वर्मा, राकेश कुमार पाण्डेय, शुभकीर्ति त्रिपाठी, रवि गंगवार, विशाल कुमार, नेहा सिंह, नीतू तिवारी, शिवानी मिश्रा, खुशहाली वत्स, सुशांत सवी, प्रभात कुमार और शशिकांत पाठक की भूमिका रही. कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ.

फोटो:- स्कूल के छात्रों ने स्वागत गीत व प्रार्थना कर निरीक्षण टीम का स्वागत करते शिक्षक व छात्र छात्राएं   फोटो:- निरीक्षण टीम को भेट देते स्कूल के प्राचार्य कृष्ण कुमार गंगवार | Prabhat Khabar Network
फोटो:- स्कूल के छात्रों ने स्वागत गीत व प्रार्थना कर निरीक्षण टीम का स्वागत करते शिक्षक व छात्र छात्राएं फोटो:- निरीक्षण टीम को भेट देते स्कूल के प्राचार्य कृष्ण कुमार गंगवार | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन