जयप्रकाश विश्वविद्यालय सेमेस्टर-5 की परीक्षा शुरू, पहले दिन 3018 परीक्षार्थी हुए शामिल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जयप्रकाश विश्वविद्यालय के स्नातक सेमेस्टर 5 की थ्योरी परीक्षा शुरू हो गई है. पहले दिन 3018 छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परीक्षा 26 सितंबर तक चलेगी.

विज्ञापन

Gopalganj News : जयप्रकाश विश्वविद्यालय के स्नातक सीबीसीएस सत्र 2023-27 के सेमेस्टर फाइव की थ्योरी परीक्षा मंगलवार से जिले के तीन केंद्रों पर शुरू हुई. पहले दिन दोनों पालियों में मेजर कोर्स (एमजेसी) पेपर-8 की परीक्षा हुई. प्रश्नपत्र में पूछे गये सवालों को हल करने में कई परीक्षार्थियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. कुछ सवाल आसान रहे, जबकि कई प्रश्नों को समझने और उत्तर लिखने में विद्यार्थियों को समय लगा. परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थी एक-दूसरे से प्रश्नों के उत्तर को लेकर चर्चा करते दिखे.

विज्ञापन

परीक्षा 22 से 26 सितंबर तक दोनों पालियों में आयोजित की जा रही है. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक हुई. जिले में कमला राय कॉलेज, महेंद्र महिला कॉलेज और गोपेश्वर कॉलेज, हथुआ को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. इन केंद्रों पर छह डिग्री कॉलेजों के विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं.

पहली पाली में ग्रुप-ए, दूसरी में ग्रुप-बी के विषय

पहली पाली में ग्रुप-ए के अंतर्गत आने वाले विषयों की परीक्षा हुई. इसमें भौतिकी, रसायनशास्त्र, गणित, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, राजनीति विज्ञान और दर्शनशास्त्र सहित निर्धारित विषय शामिल रहे.

वहीं दूसरी पाली में ग्रुप-बी के विषयों की परीक्षा हुई. इसमें भोजपुरी, इतिहास, श्रम एवं समाज कल्याण, अर्थशास्त्र, संस्कृत, संगीत, एआइएच एंड सी, ग्रामीण अर्थशास्त्र, भूगोल, अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, गृह विज्ञान, समाजशास्त्र और पर्शियन विषय शामिल रहे.

तीन केंद्रों पर छह कॉलेजों के परीक्षार्थी

कमला राय कॉलेज को महेंद्र महिला कॉलेज और गोपेश्वर कॉलेज, हथुआ के परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है. महेंद्र महिला कॉलेज में कमला राय कॉलेज और एसकेवी डिग्री कॉलेज, कुचायकोट के विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं.

वहीं गोपेश्वर कॉलेज, हथुआ में बीपीएस कॉलेज, भोरे और एसएमडी कॉलेज, जलालपुर के परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी.

3036 में से 3018 परीक्षार्थी हुए उपस्थित

पहले दिन तीनों परीक्षा केंद्रों पर कुल 3036 परीक्षार्थियों में से 3018 उपस्थित रहे, जबकि 18 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

कमला राय कॉलेज परीक्षा केंद्र के प्राचार्य डॉ एचके पांडेय ने बताया कि पहली पाली में 543 परीक्षार्थियों में से 540 उपस्थित और तीन अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली में 777 में से 773 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि चार अनुपस्थित रहे.

महेंद्र महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ एके पाण्डेय ने बताया कि पहली पाली में 590 में से 585 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और पांच अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली में 655 में से 653 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

हथुआ के गोपेश्वर कॉलेज परीक्षा केंद्र की प्राचार्या डॉ अंजली गुप्ता ने बताया कि पहली पाली में 146 में से 144 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और दो अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली में 325 में से 323 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि दो अनुपस्थित रहे.

सभी परीक्षा केंद्रों पर विश्वविद्यालय के निर्देश के अनुसार सीटिंग अरेंजमेंट और अन्य व्यवस्थाएं की गयी थीं.

कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर रही निगरानी

परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में कराने के लिए केंद्रों पर वीक्षकों की तैनाती की गयी थी. परीक्षार्थियों के लिए निर्धारित बैठने की व्यवस्था के साथ पेयजल, शौचालय और बिजली आदि की सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी थीं. केंद्राधीक्षकों की ओर से परीक्षा संचालन को लेकर आवश्यक सावधानी बरती गयी.

परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की भी व्यवस्था की गयी थी, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन