Darbhanga:नम आंखों से भगवती काली की प्रतिमा को किया जलप्रवाहित

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

भरवाड़ा में काली पूजा भक्तिमय वातावरण में प्रतिमा विसर्जन के साथ गुरुवार की देर शाम संपन्न हो गया.

विज्ञापन

सिंहवाड़ा. भरवाड़ा में काली पूजा भक्तिमय वातावरण में प्रतिमा विसर्जन के साथ गुरुवार की देर शाम संपन्न हो गया. प्रतिमा के विसर्जन जुलूस पूजा स्थल महादेव मंदिर ब्राह्मण टोल से निकला. ग्राम परिक्रमा करते हुए ऐतिहासिक दिग्घी पोखर किनारे पहुंचा, जहां आचार्य मनीष झा ने आरती की. वहीं श्रद्धालुओं ने नम आंखो से माता को अश्रुपूर्ण विदाई दी. ग्राम परिक्रमा में बड़ी संख्या में इलाके के श्रद्धालु माता का जायकारा लगाते हुए चल रहे थे. इधर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गोनू ग्राम काली पूजा समिति के अध्यक्ष फुदन झा, सचिव मंगनू झा, कोषाध्यक्ष अशोक झा, सदस्य स्वयंवर झा, राजन प्रतिहस्त, तरुण झा, अनिल झा, मनपूरन झा, राहुल झा, सुमित झा, हर्ष झा, निखिल झा आदि तत्पर दिखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन