Bihar e-Bus Charging Station: दरभंगा में बड़ा बदलाव! जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, चार्जिंग स्टेशन तैयार होने के करीब

Updated:
विज्ञापन

Bihar e-Bus Charging Station: दरभंगा के कादिराबाद बस स्टैंड में बन रहा इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन जुलाई के अंत तक शुरू हो जाएगा. वहीं जिले में 10 नए बिजली उपकेंद्रों का निर्माण भी तेजी से चल रहा है, जिससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Bihar e-Bus Charging Station: दरभंगा के लोगों को जल्द ही बेहतर बिजली आपूर्ति और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलने वाली है. कादिराबाद बस स्टैंड में बन रहा इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन जुलाई माह के अंत तक चालू हो जाएगा. इसके साथ ही जिले में निर्माणाधीन 10 नए बिजली उपकेंद्रों का कार्य भी युद्धस्तर पर जारी है. बिजली विभाग का दावा है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी परियोजनाओं को पूरा कर लिया जाएगा.

अंतिम चरण में पहुंचा चार्जिंग स्टेशन निर्माण

करीब 3.50 करोड़ रुपये की लागत से कादिराबाद सरकारी बस स्टैंड में इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है. विभागीय अधिकारियों के अनुसार फाउंडेशन का काम पूरा हो चुका है, जबकि स्विच रूम का निर्माण अंतिम चरण में है.

यह चार्जिंग स्टेशन फिलहाल केवल सरकारी इलेक्ट्रिक बसों के लिए उपयोग किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक दिल्ली से जल्द ही 50 इलेक्ट्रिक बसों की खेप बिहार पहुंचने वाली है, जिनके संचालन में इस चार्जिंग स्टेशन की महत्वपूर्ण भूमिका होगी.

यह भी पढे़ं: बागमती उफान पर, देखते ही देखते बह गया पुल, अब ग्रामीणों को करना होगा लंबा सफर

प्रदूषण कम करने में मिलेगी मदद

इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से डीजल बसों के कारण होने वाले वायु प्रदूषण में कमी आएगी. इसके अलावा शोर प्रदूषण भी घटेगा और यात्रियों को अधिक आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा.

परिवहन विशेषज्ञों का मानना है कि इलेक्ट्रिक बसें संचालन लागत कम करने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगी. इस चार्जिंग स्टेशन का संचालन बिजली विभाग करेगा.

यह भी पढे़ं: Bihar NEET Scam: लखीसराय में पकड़े गए सॉल्वर गैंग का मुजफ्फरपुर लिंक, मेडिकल छात्र गिरफ्तार

33 केवी लाइन से जुड़ेगा चार्जिंग स्टेशन

अधिकारियों के अनुसार कादिराबाद बस चार्जिंग स्टेशन को कादिराबाद फ्लोटिंग पावर प्लांट स्थित 33 केवी उपकेंद्र से जोड़ा जाएगा. इससे चार्जिंग स्टेशन को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी.

जिले में 10 नए उपकेंद्रों का निर्माण जारी

दरभंगा जिले में बिजली आपूर्ति को और मजबूत बनाने के लिए विभिन्न प्रखंडों में नए बिजली उपकेंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है. तारडीह प्रखंड के महिया गांव में बने नए उपकेंद्र का उद्घाटन 14 जून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्चुअल माध्यम से किया था.

इसके अलावा बेनीपुर के महिनाम और कोठराम, मनीगाछी के नैनाघाट, बहादुरपुर के रामनगर, सदर प्रखंड के सोनकी, दिल्ली मोड़, जाले के राढ़ी और भुसकौल में उपकेंद्र निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है.

यह भी पढे़ं: Raxaul Border Smuggling: रक्सौल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 3.5 क्विंटल गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार

कब तक शुरू होंगे नए उपकेंद्र

बिजली विभाग के अनुसार सोनकी उपकेंद्र अगस्त में चालू हो सकता है. वहीं भुसकौल और नैनाघाट उपकेंद्र सितंबर तक शुरू होने की संभावना है. दिल्ली मोड़ और रामनगर उपकेंद्र अक्टूबर तक तैयार हो जाएंगे, जबकि कादिराबाद चार्जिंग स्टेशन जुलाई के अंत तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है.

इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में लो वोल्टेज, बार-बार बिजली कटौती और ओवरलोडिंग जैसी समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है.

क्या बोले अधिकारी?

अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने बताया कि कादिराबाद चार्जिंग स्टेशन का निर्माण अंतिम चरण में है. इसके साथ ही जिले के अन्य उपकेंद्रों का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है. सभी परियोजनाओं को तय समयसीमा के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है.

यह भी पढे़ं: Bihar NEET Scam 2026: टूटा स्टील बॉक्स, गायब रही कार्बन कॉपी… NEET परीक्षा में खुली हैरान करने वाली लापरवाही

विज्ञापन
NAVENDU SHEKHAR PA

लेखक के बारे में

By NAVENDU SHEKHAR PA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन