Darbhanga: हराही तालाब के घाट को मिट्टी से समतल करने में जुटा निगम प्रशासन

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

हराही तालाब के घाट को मिट्टी से नगर निगम प्रशासन समतल कर रहा है.

विज्ञापन

दरभंगा. हराही तालाब के घाट को मिट्टी से नगर निगम प्रशासन समतल कर रहा है. बता दें कि तालाब के पश्चिमी भाग में बुडको द्वारा बड़े-बड़े गड्ढे खोद छोड़ दिये गये थे. वहां जमा मिट्टी से उसे भरकर जमीन को समतल कर दिया गया है. नगर निगम प्रशासन ने जेसीबी व मजदूरों की मदद से गड्ढों से निकली मिट्टी को भरकर व्रतियों की सुविधा के लिए जमीन को समतल कर दिया है. बता दें कि बुडको द्वारा संकटमोचन मंदिर से दक्षिण दिशा की ओर उपरी सतह को गड्ढा कर तहस-नहस कर छोड़ दिया गया था. पेड़ की जड़ों से मिट्टी निकाल दिए जाने से उसके गिरने की स्थिति बनी हुई थी. दूसरी ओर सीएम की प्रगति यात्रा के दौरान लगाये गये 20 फुट लंबे तिरंगे लाइट वाले पोल से रोशनी बंद हो गयी थी, जिसे फिर से चालू कर दिया गया है. विभागीय सूत्रों की मानें तो इसे ठीक कराने में 32 हजार रुपये का विपत्र तैयार किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन