Darbhanga News: एक सप्ताह के भीतर जल संकट का समाधान समाधान नहीं होने पर ब्लैकलिस्ट कर दी जायेगी संबंधित एजेंसी

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:जिला अतिथि गृह में पेयजल संकट की गंभीरता को देखते हुए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के विशेष सचिव संजीव कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक की.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. जिला अतिथि गृह में पेयजल संकट की गंभीरता को देखते हुए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के विशेष सचिव संजीव कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में जल संकट से विशेष रूप से प्रभावित जाले, बेनीपुर, घनश्यामपुर, बहादुरपुर, बहेड़ी, बिरौल आदि प्रखंडों स्थिति की समीक्षा की गई. विशेष सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाये. किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. एक सप्ताह के भीतर जल संकट का समाधान करने को कहा, अन्यथा संबंधित एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट कर दिये जाने की बात कही.

जल संकट के कारण उत्पन्न हो रही विधि-व्यवस्था की चुनौतियां- डीएम

डीएम कौशल कुमार ने कहा कि जल संकट के कारण विधि-व्यवस्था की चुनौतियां उत्पन्न हो रही है. उन्होंने सभी अधिकारियों को तत्काल व प्रभावी कार्रवाई के लिए तत्पर रहने को कहा. डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रखंड, पंचायत और वार्ड स्तर पर प्रत्येक घर तक पेयजल पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए. सभी जले मोटर, खराब स्टार्टर और बिजली दोषों को 24 घंटे के भीतर मरम्मत कर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. संवेदकों को निर्देश दिया कि वे न्यूनतम 10 मोटर स्टॉक में रखें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर 12 घंटे के भीतर किसी भी स्थान पर उसे स्थापित किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन