Darbhanga News: छात्रों को नये विचारों को आकार देने की दिशा में आगे बढ़ने का मिलेगा अवसर

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 04 Oct 2025 5:42 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:अटल इनोवेशन मिशन नीति आयोग के सहयोग से जिले के सभी कोटि सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में 13 अक्टूबर को विकसित भारत विल्डथाँन का आयोजन होगा.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. अटल इनोवेशन मिशन नीति आयोग के सहयोग से जिले के सभी कोटि सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में 13 अक्टूबर को विकसित भारत विल्डथाँन का आयोजन होगा. कार्यक्रम का मुख्य विषय वोकल फार लोकल, स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत रखा गया है. विद्यार्थियों द्वारा इन विषयों पर नवाचार की कल्पना, डिजाइन और प्रोटोटाइप विकसित किया जाएगा. इनोवेशन विल्डथॉन आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में रचनात्मकता, समस्या समाधान और आत्मनिर्भरता का विकास करना है. यह आयोजन विद्यार्थियों को नए विचारों को आकार देने और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा.

छह अक्तूबर तक होगा पंजीकरण

डीपीओ एसएस ने संबंधित स्कूल प्रधान को निर्देश दिया है कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का शत प्रतिशत पंजीकरण छह अक्टूबर तक सुनिश्चित किया जाए. साथ ही विज्ञान एवं गणित विषय के शिक्षकों की जवाबदेही निर्धारित करने की बात कही. वहीं विज्ञान एवं गणित के शिक्षक विद्यार्थियों की टीम बनाकर पंजीकरण कार्य को समय पर पूर्ण करने को कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन