एसएसपी ने अपराध समीक्षा बैठक में नशा तस्करों पर सख्ती के दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी | Prabhat Khabar Network

दरभंगा एसएसपी ने मासिक अपराध गोष्ठी में जिले की विधि-व्यवस्था की समीक्षा की. बैठक में नशे के कारोबार पर कड़े कदम उठाने और अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. आगामी श्रावणी मेला और स्वतंत्रता दिवस को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने शुक्रवार को मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित कर जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था की समीक्षा की. बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष और विभिन्न शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे.

बैठक में थानावार लंबित कांडों, जुलाई माह में दर्ज मामलों तथा निष्पादित कांडों की समीक्षा की गई. हत्या, डकैती, लूट, दहेज हत्या सहित विभिन्न गंभीर मामलों के अनुसंधान की प्रगति की भी जानकारी ली गई.

उत्कृष्ट अनुसंधान पर कमतौल एसडीपीओ सम्मानित

एसएसपी ने कमतौल अनुमंडल में गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान और निर्धारित लक्ष्य से अधिक मामलों के निष्पादन पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

नशे के कारोबार पर चलेगा विशेष अभियान

बैठक में नारकोटिक्स पदार्थ, गांजा और अन्य मादक पदार्थों की बिक्री एवं सेवन रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. एसएसपी ने नशेड़ियों, गांजा सेवन करने वालों, शराब तस्करों और शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में नियमित गश्ती और सघन छापेमारी अभियान चलाने को कहा गया.

ई-समन और ई-साक्ष्य के त्वरित निष्पादन पर जोर

एसएसपी ने न्यायालय से जारी ई-समन, वारंट, इश्तेहार और कुर्की के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया. साथ ही महत्वपूर्ण मामलों के वीडियो को ई-साक्ष्य एप पर नियमानुसार अपलोड करने और सड़क दुर्घटना से जुड़े मामलों में एल-रैड तथा ई-डार पोर्टल पर समय पर प्रविष्टि सुनिश्चित करने को कहा.

उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को प्रतिदिन सुबह थाना स्तर पर बैठक कर पदाधिकारियों के बीच कार्यों का स्पष्ट बंटवारा करने का भी निर्देश दिया.

श्रावणी मेला और स्वतंत्रता दिवस को लेकर अलर्ट

आगामी श्रावणी मेला और स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए एसएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने असामाजिक तत्वों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर बल दिया.

यह भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट मामले में साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज


विज्ञापन
Kumar Raushan

लेखक के बारे में

By Kumar Raushan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन