मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट, साइबर थाना में एफआईआर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ एक फेसबुक पोस्ट पर दरभंगा साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह कार्रवाई सहायक पुलिस अवर निरीक्षक के आवेदन पर हुई है. पुलिस डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Facebook Post: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी वाले फेसबुक पोस्ट को लेकर दरभंगा साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह कार्रवाई थाना में पदस्थापित एक सहायक पुलिस अवर निरीक्षक के आवेदन पर की गई है.

विज्ञापन

फेसबुक पोस्ट पर दर्ज हुआ मामला

आवेदन में कहा गया है कि एक फेसबुक आईडी से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा बिहार सरकार के संबंध में कथित रूप से अभद्र, अपमानजनक और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए पोस्ट साझा की गई. पुलिस के अनुसार, इस पोस्ट के माध्यम से सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया.

कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका

प्राथमिकी में यह भी उल्लेख किया गया है कि उक्त पोस्ट से कानून-व्यवस्था प्रभावित होने तथा आम लोगों की भावनाएं आहत होने की आशंका उत्पन्न हो सकती थी. इसी आधार पर संबंधित फेसबुक आईडी के संचालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की गई.

डिजिटल साक्ष्यों की हो रही जांच

पुलिस ने साइबर थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि फेसबुक पोस्ट, उससे जुड़े लिंक और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की तकनीकी जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: ग्रामीण एसपी ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का दिया प्रशिक्षण


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन