नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन

शव का प्रतीकात्मक फोटो, AI जेनरेटेड

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लहेरियासराय में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला है. मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे और उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है.

विज्ञापन

Dowry Death: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के खाजासराय कब्रिस्तान के समीप शुक्रवार को एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. मृतका की पहचान रहमगंज निवासी मो. मंसूर की पुत्री जन्नत परवीन के रूप में हुई है.

विज्ञापन

शादी के बाद से दहेज प्रताड़ना का आरोप

परिजनों के अनुसार, जन्नत की शादी करीब एक वर्ष पहले खाजासराय निवासी मो. ईरान से हुई थी. मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए जन्नत को प्रताड़ित करते थे.

मृतका के चाचा मो. एहसान ने बताया कि जन्नत पर हर महीने मायके से 20 से 30 हजार रुपये लाने का दबाव बनाया जाता था. आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद परिवार ने लगातार तीन महीने तक 20-20 हजार रुपये देकर बेटी की परेशानी कम करने की कोशिश की थी.

हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप

परिजनों का कहना है कि घटना के दिन उन्हें फोन कर बताया गया कि जन्नत ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया है. जब वे मौके पर पहुंचे तो दरवाजा खुला था और जन्नत का शव घर के अंदर पड़ा मिला.

मायके पक्ष का दावा है कि जन्नत के गले पर चोट के निशान थे. उनका आरोप है कि पहले उसके साथ मारपीट की गई, फिर हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

लहेरियासराय थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें:

डीएमसीएच में इलाज के दौरान 24 वर्षीय विवाहिता की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन