जनगणना कार्य में तेजी लाने के निर्देश, एक सप्ताह में काम पूरा करने की समयसीमा
प्रखंड सभागार में बैठक करते पदाधिकारी व अन्य | Prabhat Khabar Network
कुशेश्वरस्थान में जिला जनगणना नोडल पदाधिकारी रोहित कुमार ने चार्ज पदाधिकारियों और फील्ड कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में डीसीएचबी कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए एक सप्ताह के भीतर कार्य पूरा करने का सख्त निर्देश दिया गया.
Census Survey: कुशेश्वरस्थान प्रखंड सभा भवन में शुक्रवार को जिला जनगणना नोडल पदाधिकारी रोहित कुमार ने चार्ज पदाधिकारियों एवं डीसीएचबी (District Census Handbook) फील्ड कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में जनगणना संबंधी कार्यों की प्रगति का आकलन करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए.
आपके शहर में
एक सप्ताह में कार्य पूरा करने का निर्देश
नोडल पदाधिकारी ने सभी फील्ड कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि डीसीएचबी से संबंधित कार्य एक सप्ताह के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए. उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और निर्धारित समयसीमा का पालन अनिवार्य है.
धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
चार्ज स्तर पर डीसीएचबी कार्य की धीमी प्रगति पर रोहित कुमार ने नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने कहा कि सभी संबंधित कर्मी समन्वय बनाकर कार्य करें, ताकि समयबद्ध तरीके से लक्ष्य हासिल किया जा सके.
बीडीओ को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश
नोडल पदाधिकारी ने चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ चंदन कुमार को नियमित रूप से कार्यों की मॉनिटरिंग करने तथा फील्ड कर्मियों के साथ समन्वय बनाकर प्रगति तेज करने का निर्देश दिया.
बैठक में प्रखंड जनगणना कार्यालय के प्रभारी शिक्षक संतोष कुमार सिंह, आकाश कुमार, जयचंद्र झा, पंचायत सचिव जवाहर कुमार, मुकुल कुमार, राजस्व कर्मचारी दीपक कुमार, मनीष कुमार, डाटा ऑपरेटर अंकित कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें:
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दो किशोरों के परिजनों को चार-चार लाख की सहायता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए