दरभंगा में बिना हथियार संतरी ड्यूटी कर रही महिला पुलिसकर्मी निलंबित, ग्रामीण एसपी के औचक निरीक्षण में मिली लापरवाही

Updated:
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा में मनीगाछी थाना में औचक निरीक्षण के दौरान महिला पुलिसकर्मी खुशबू कुमारी बिना हथियार ड्यूटी करती पाई गईं, जिस परSSP ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है. जांच रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला लिया गया.

विज्ञापन

दरभंगा: मनीगाछी थाना में ग्रामीण एसपी के औचक निरीक्षण के दौरान बिना हथियार संतरी ड्यूटी करती पायी गयी महिला पुलिसकर्मी पर विभागीय कार्रवाई की गयी है. ग्रामीण पुलिस अधीक्षक की ओर से समर्पित जांच प्रतिवेदन के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने कार्रवाई करते हुए मोसि./1970 खुशबू कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, दरभंगा निर्धारित किया गया है.

विज्ञापन

औचक निरीक्षण में बिना हथियार मिलीं

एसएसपी के अनुसार 15 सितंबर की रात मनीगाछी थाना के औचक निरीक्षण के दौरान संतरी ड्यूटी पर प्रतिनियुक्त खुशबू कुमारी को बिना हथियार के ड्यूटी करते हुए पाया गया था. निरीक्षण के क्रम में उनसे इस संबंध में पूछताछ की गयी.

हालांकि, संतरी ड्यूटी के दौरान बिना हथियार रहने को लेकर उनके द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया. इसके बाद मामले को गंभीरता से लिया गया.

ग्रामीण एसपी की रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई

मामले को लेकर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक को प्रतिवेदन भेजा. जांच प्रतिवेदन के आधार पर एसएसपी ने खुशबू कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.

पुलिस केंद्र रहेगा मुख्यालय

निलंबन अवधि में खुशबू कुमारी को नियमानुसार जीवनयापन भत्ता देय होगा. इस दौरान उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, दरभंगा निर्धारित किया गया है.

यह भी पढ़ें

दरभंगा मंडल कारा से हथकड़ी खुलते ही फरार हुआ बंदी, बांस की सीढ़ी से दीवार फांदकर भागा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन