दरभंगा महिला थाना पदाधिकारी निलंबित, दुष्कर्म के 3 मामलों की जांच में लापरवाही का आरोप
बिहार पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
दरभंगा महिला थाने के पुलिस अधिकारी संजीव कुमार रजक को दुष्कर्म से जुड़े तीन लंबित मामलों में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. एसएसपी ने जांच में तेजी के निर्देश दिए हैं.
दरभंगा: महिला थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार रजक को दुष्कर्म से जुड़े मामलों के अनुसंधान में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. अगस्त 2026 तक प्रतिवेदित दुष्कर्म शीर्ष के लंबित कांडों की समीक्षा के दौरान अनुसंधान में लापरवाही सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गयी.
तीन मामलों की जांच में अपेक्षित कार्रवाई नहीं
समीक्षा के दौरान पाया गया कि महिला थाना कांड संख्या 70/24, 56/25 तथा 24/26 के अनुसंधान में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गयी थी. ये मामले अब तक लंबित थे. मामले की समीक्षा के बाद इसे गंभीरता से लिया गया.
SSP ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित
वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने संजीव कुमार रजक को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवनयापन भत्ता पर निलंबित कर दिया. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, दरभंगा निर्धारित किया गया है.
लंबित कांडों के जल्द निष्पादन का निर्देश
एसएसपी ने बताया कि लंबित कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने और मामलों के समय पर निष्पादन को लेकर सभी पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं.
यह भी पढ़ें
मनीगाछी थाना में बिना हथियार संतरी ड्यूटी करती मिली महिला पुलिसकर्मी निलंबित
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए