सकरी-हरनगर रेलखंड पर आठ घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक, दो पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द
ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर
सकरी-हरनगर रेलखंड पर 9 अगस्त को 8 घंटे का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक रहेगा। इस दौरान आधारभूत संरचना को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा, जिसके चलते दरभंगा-हरनगर और हरनगर-दरभंगा पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा।
Train Cancelled: सकरी-हरनगर रेलखंड पर आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए 9 अगस्त को आठ घंटे का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा. इस दौरान करीब 1400 रेलवे स्लीपरों की अनलोडिंग का कार्य किया जाएगा. ब्लॉक के कारण इस रेलखंड पर दो पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन निरस्त रहेगा.
आपके शहर में
आठ घंटे तक रहेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक
रेल प्रशासन के अनुसार, 9 अगस्त को सुबह 7:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक रहेगा. कार्य को सुरक्षित और निर्धारित समय में पूरा करने के लिए इस दौरान रेलखंड पर वन ट्रेन ओनली सिस्टम लागू किया जाएगा.
ये दो ट्रेनें रहेंगी निरस्त
ट्रैफिक ब्लॉक के कारण निम्नलिखित ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा:
- गाड़ी संख्या 75291 दरभंगा-हरनगर पैसेंजर
- गाड़ी संख्या 75294 हरनगर-दरभंगा पैसेंजर
यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जांचने की अपील
रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े.
अधिकारियों के अनुसार, आधारभूत संरचना का कार्य पूरा होने के बाद सकरी-हरनगर रेलखंड पर ट्रेन परिचालन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुचारु हो सकेगा.
यह भी पढ़ें:
राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार को दो अंतरराष्ट्रीय सम्मान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए