राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार को दो अंतरराष्ट्रीय सम्मान

Updated:
विज्ञापन

वैज्ञानिक डा मनोज कुमार की फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र, दरभंगा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार को 'विज्ञान और नवाचार के माध्यम से स्वस्थ एवं सतत भविष्य' विषयक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दो प्रतिष्ठित सम्मान मिले हैं. यह सम्मान मखाना अनुसंधान एवं विकास में उनके अमूल्य योगदान के लिए दिया गया है.

विज्ञापन

Makhana Research Centre: राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र, दरभंगा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार को असम के गुवाहाटी विश्वविद्यालय में आयोजित पांचवीं बायोटिक साइंस कांग्रेस-2026 एवं 'विज्ञान और नवाचार के माध्यम से स्वस्थ एवं सतत भविष्य' विषयक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दो प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

दो श्रेणियों में मिला सम्मान

डॉ. मनोज कुमार को मखाना अनुसंधान एवं विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रेष्ठ वैज्ञानिक पुरस्कार-2026 प्रदान किया गया. इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत में कृषकों की आजीविका एवं सतत विकास में सुपरफूड मखाना की भूमिका विषय पर प्रस्तुत उनके शोध-पत्र को श्रेष्ठ शोध प्रस्तुति पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

कई महत्वपूर्ण विषयों पर कर रहे हैं शोध

डॉ. मनोज कुमार वर्तमान में मखाना के पोषण एवं गुणवत्ता सुधार, सूक्ष्म पोषक तत्व प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव, तथा प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर शोध कर रहे हैं. उनके शोध कार्यों का उद्देश्य मखाना उत्पादन को अधिक वैज्ञानिक, टिकाऊ और किसानों के लिए लाभकारी बनाना है.

पहले भी मिल चुके हैं कई राष्ट्रीय सम्मान

डॉ. मनोज कुमार को इससे पहले भी कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है. इनमें जवाहरलाल नेहरू पुरस्कार, डॉ. एस.पी. रायचौधरी स्वर्ण पदक, धीरू मोरारजी स्मृति पुरस्कार, उत्कृष्ट वैज्ञानिक पुरस्कार, श्रेष्ठ युवा वैज्ञानिक पुरस्कार, रिसर्च एक्सीलेंस अवॉर्ड, बिहारी हीरो अवार्ड, मिथिला रत्न सम्मान और इंदिरा गांधी सद्भावना पुरस्कार प्रमुख हैं.

यह भी पढ़ें:

औद्योगिक क्षेत्र के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों का धरना


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन