Darbhanga News: व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता आत्म विश्वास

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 09 Oct 2025 10:43 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:लनामिवि के पीजी मनोविज्ञान विभाग में छात्रों के बीच क्विज एवं भाषण प्रतियोगिता विभागाध्यक्ष प्रो. मनसा कुमारी सुल्तानिया की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर लनामिवि के पीजी मनोविज्ञान विभाग में छात्रों के बीच क्विज एवं भाषण प्रतियोगिता विभागाध्यक्ष प्रो. मनसा कुमारी सुल्तानिया की अध्यक्षता में हुई. कार्यक्रम में पीजी राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. मुनेश्वर यादव ने कहा कि आत्महत्या एक सामाजिक तथ्य है. इसके पीछे अनेक सामाजिक कारक होते हैं. आत्मविश्वास व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है. पीजी भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ अनुरंजन ने कहा कि पर्यावरण एवं सामाजिक परिवर्तनों का गहरा प्रभाव मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है. अध्यक्षता करते हुए प्रो. सुल्तानिया ने कहा कि प्रतियोगिता में भौतिकी, जंतु विज्ञान, अंग्रेजी, भूगोल, समाजशास्त्र, डब्लूआइटी और मनोविज्ञान विभाग के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों ने भाग लिया. मौके पर प्रो. ध्रुव कुमार, प्रो. अनीस अहमद, डॉ जेया हैदर, डॉ अमृत कुमार झा, डॉ निशात शाहीन तथा डॉ विजय कुमार दास मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन