छह माह से वेतन नहीं मिलने पर संस्कृत शिक्षकों में नाराजगी, 5 अगस्त को देंगे ज्ञापन

बैठक करते शिक्षक | Prabhat Khabar Network
दरभंगा में संस्कृत शिक्षकों को पिछले छह माह से वेतन नहीं मिला है। आर्थिक तंगी से परेशान शिक्षकों ने सरकार से जल्द भुगतान की मांग की है।
Darbhanga News: जिले के संस्कृत शिक्षकों ने शुक्रवार को लहेरियासराय स्थित मिथिला संस्कृति उच्च विद्यालय परिसर में बैठक कर लंबित वेतन भुगतान के मुद्दे पर चर्चा की. शिक्षकों ने बताया कि उन्हें पिछले छह माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.
छह माह से नहीं मिला वेतन
बैठक में मौजूद शिक्षकों ने कहा कि वे लगातार विभागीय अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रख रहे हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो सका है. उन्होंने सरकार और शिक्षा विभाग से लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की.
5 अगस्त को देंगे ज्ञापन
शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही वेतन भुगतान की दिशा में ठोस पहल नहीं की गई तो 5 अगस्त को जिलाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा.
बैठक में डॉ. कमला कानंद झा, चंचल कुमारी, अमित कुमार दुबे, चंद्र भूषण मणि, सुमन कुमार झा, नीता कुमारी, अजित कुमार झा, गोपाल झा एवं विनोदानंद झा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










