रक्षाबंधन पर विदेश भेजें राखी, डाक विभाग ने शुरू की विशेष सेवा
प्रतीकात्मक तस्वीर
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर अपने भाइयों को राखी भेजना अब और भी आसान हो गया है। भारतीय डाक विभाग ने देश-विदेश में समय पर राखी पहुंचाने के लिए एक विशेष सेवा शुरू की है। इस सेवा के तहत, बहनें अंतरराष्ट्रीय ट्रैक्ड पैकेट सर्विस का उपयोग करके मात्र ₹185 से विभिन्न देशों में राखी भेज सकती हैं, जबकि देश के भीतर 50 ग्राम तक के पार्सल के लिए ₹55 का शुल्क है।
Rakshabandhan Post News: रक्षाबंधन के अवसर पर विदेश और देश के विभिन्न हिस्सों में रह रहे भाइयों तक समय पर राखी पहुंचाने के लिए भारतीय डाक विभाग ने विशेष सेवा शुरू की है. अंतरराष्ट्रीय ट्रैक्ड पैकेट सर्विस के माध्यम से अब बहनें मात्र 185 रुपये से विभिन्न देशों में राखी भेज सकेंगी. वहीं, देश के भीतर 50 ग्राम तक का पार्सल 55 रुपये तक में भेजा जा सकता है.
विभिन्न देशों के लिए तय की गई दरें
डाक विभाग के अनुसार, 50 ग्राम तक के पार्सल के लिए भूटान, चीन, सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लिए 185 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है. इसके अलावा ब्रिटेन के लिए 200 रुपये, कनाडा के लिए 340 रुपये, ऑस्ट्रेलिया के लिए 395 रुपये और अमेरिका के लिए 400 रुपये शुल्क देना होगा. इन सभी दरों पर निर्धारित जीएसटी अलग से देय होगा.
ऑनलाइन ट्रैकिंग की मिलेगी सुविधा
डाक विभाग की इस सेवा की विशेषता यह है कि प्रत्येक पार्सल के साथ एक यूनिक बारकोड ट्रैकिंग नंबर उपलब्ध कराया जाएगा. इसके माध्यम से भेजने वाला व्यक्ति सातों दिन, 24 घंटे ऑनलाइन अपने पार्सल की स्थिति मोबाइल या अन्य डिजिटल माध्यम से देख सकेगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए