Kamtaul News: डेढ़ करोड़ की कथित जमीन धोखाधड़ी मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार

कमताउल पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. प्रोफेसर कॉलोनी से हुई गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है. जानें इस पूरे मामले का विवरण.
Kamtaul News: शहर में जमीन बिक्री के नाम पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में कमतौल पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रोफेसर कॉलोनी से हुई गिरफ्तारी
थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सकतपुर थाना क्षेत्र के कैथवार निवासी गोपाल कुमार झा के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे शहर के प्रोफेसर कॉलोनी इलाके से गिरफ्तार किया.
जमीन पहले से बैंक में बंधक होने का आरोप
पुलिस के अनुसार, करजापट्टी निवासी श्याम कुमार की शिकायत पर धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया गया था. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2021 में शहर के राजकुमारगंज स्थित साढ़े पांच डिसमिल जमीन को विवादमुक्त बताकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये में रजिस्ट्री कराई गई.
शिकायतकर्ता का आरोप है कि बाद में पता चला कि संबंधित जमीन पहले से ही एक बैंक में बंधक थी. यह जानकारी छिपाकर जमीन का सौदा किया गया, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ.
जांच के बाद हुई कार्रवाई
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले के अनुसंधान के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें: सिंहवाड़ा में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










