Singhwara News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

विज्ञापन

Singhwara News: सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है. मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है. वहीं पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी.

दहेज प्रताड़ना का आरोप

मृतका की पहचान शोभन गांव निवासी सुनील कुमार शर्मा की 23 वर्षीय पत्नी सुधा कुमारी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें दरभंगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. सूचना मिलने पर सिमरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया.

मृतका के भाई लक्ष्मी कुमार शर्मा, निवासी बाजितपुर (बहादुरपुर थाना क्षेत्र), ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि मई 2025 में विवाह के बाद से ही उनकी बहन को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था और उसके साथ मारपीट की जाती थी.

पहले भी हुई थी पुलिस की हस्तक्षेप

परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पहले विवाद की सूचना डायल-112 पुलिस को भी दी गई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया था. इसके बावजूद प्रताड़ना जारी रहने का आरोप लगाया गया है. बाद में मृतका कुछ समय तक रिश्तेदार के यहां रही और करीब एक माह पूर्व वापस ससुराल लौटी थी.

मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वालों ने मिलकर उसे जहर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी पुष्टि

मामले की जांच कर रहे अवर निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतका के गले पर रस्सी का गहरा निशान मिला है. उन्होंने कहा कि जहर देने के बाद रस्सी से लटकाए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन इसकी पुष्टि केवल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही होगी.

पुलिस ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: कुशेश्वरस्थान में श्रावणी मेले की तैयारी तेज, सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस


विज्ञापन
Ajay Yadav

लेखक के बारे में

By Ajay Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन