श्रावण से पहले कुशेश्वरनाथ धाम तैयार, सजावट लगभग पूरी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Updated:
विज्ञापन

श्रावण मास से पहले आकर्षक रोशनी और सजावट से सजा कुशेश्वरनाथ धाम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

श्रावण मास की शुरुआत से पहले बाबा कुशेश्वरनाथ धाम भक्तिमय हो गया है. मंदिर परिसर और आसपास भगवा झंडे, तोरण द्वार व आकर्षक रोशनी से सजावट की गई है. प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए व्यापक तैयारियां की हैं, जिसमें बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती और सीसीटीवी निगरानी शामिल है.

विज्ञापन

Kusheshwarsthan News: श्रावण मास की शुरुआत से पहले बाबा कुशेश्वरनाथ धाम पूरी तरह भक्तिमय माहौल में रंग गया है. मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में भगवा झंडे, तोरण द्वार और आकर्षक रोशनी से सजावट की गई है. शाम ढलते ही पूरा धाम जगमगा उठता है. मंदिर न्यास समिति के अनुसार सजावट का लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

विज्ञापन

सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के व्यापक इंतजाम

श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं. बेरी चौक, सतीघाट, पारो, असमा, काली मंदिर, थाना के पास हजारी चौक, धवौलिया पुल और धवौलिया स्कूल तक सभी प्रमुख प्रवेश मार्गों पर बैरिकेडिंग की जा रही है.

श्रद्धालुओं की कतार को व्यवस्थित रखने के लिए पर्याप्त संख्या में महिला-पुरुष पुलिसकर्मियों और दंडाधिकारियों की तैनाती की जाएगी. वहीं मंदिर परिसर, शिवगंगा घाट और बाजार क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी कंट्रोल रूम से लगातार की जाएगी.

मेडिकल सुविधा रहेगी 24 घंटे उपलब्ध

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर और शिवगंगा घाट पर 24 घंटे मेडिकल कैंप संचालित रहेगा. यहां डॉक्टरों की टीम, ओआरएस और प्राथमिक उपचार की दवाएं उपलब्ध रहेंगी, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सके.

पार्किंग और यातायात की व्यवस्था

जाम की समस्या से बचने के लिए बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है.

दरभंगा की ओर से आने वाले श्रद्धालु:

  • बड़े वाहन : सतीघाट हाईस्कूल
  • तीन पहिया वाहन : पारो चौक
  • दो पहिया वाहन : असमा चौक

खगड़िया की ओर से आने वाले श्रद्धालु:

  • बड़े वाहन : मध्य विद्यालय धवौलिया
  • छोटे वाहन : धवौलिया पुल से 100 मीटर पहले पार्किंग
  • इसके आगे सभी श्रद्धालुओं को पैदल जाना होगा.

अधिकारी कर रहे लगातार निरीक्षण

न्यास समिति के अध्यक्ष सह एसडीओ शशांक राज और उपाध्यक्ष सह एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी प्रतिदिन सुबह और शाम तैयारियों का निरीक्षण कर रहे हैं. अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया है कि श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन