मोहिउद्दीनपुर पकड़ी पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन, मंत्री बोले- एक ही छत के नीचे मिलेगा समाधान

दीप प्रज्वलित करते मंत्री दीपक प्रकाश
मोहिउद्दीनपुर पकड़ी पंचायत में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने किया. मंत्री ने कहा कि इस भवन के माध्यम से अब ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का समाधान एक ही छत के नीचे किया जा सकेगा, जिससे सरकारी सेवाओं तक पहुंच आसान होगी.
Alinagar News: मोहिउद्दीनपुर पकड़ी पंचायत में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन शुक्रवार को बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पंचायत सरकार भवन के माध्यम से ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का समाधान अब एक ही छत के नीचे किया जा सकेगा.
पंचायत स्तर पर मिलेगी बेहतर सुविधा
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार लोगों के विकास और कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि पंचायत सरकार भवन ग्रामीणों को सरकारी सेवाओं तक आसान पहुंच उपलब्ध कराएगा और पंचायत स्तर पर ही कई समस्याओं का समाधान संभव होगा.
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित सहयोग शिविरों के माध्यम से भी लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है.
फीता काटकर किया उद्घाटन
इससे पहले मंत्री ने फीता काटकर, दीप प्रज्वलित कर तथा शिलापट्ट का अनावरण कर पंचायत सरकार भवन का विधिवत उद्घाटन किया. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों की ओर से मंत्री का सम्मान भी किया गया.
कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल, प्रदेश महासचिव प्रिय रंजन पांडे, राष्ट्रीय सचिव विराट कुशवाहा, जिलाध्यक्ष यदुवीर कुशवाहा, प्रदेश सचिव राजकुमार सिंह, रंजीत कामत सहित कई राजनीतिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे.
वहीं एसडीओ मनीष कुमार झा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पवन कुमार यादव, बीडीओ ललित कुमार मिश्रा, बीपीआरओ दीपिका झा, किरतपुर के बीपीआरओ रामबिहारी झा, भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संजीव कुमार पांडे, पंचायत की मुखिया नबीजा खातून सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी समारोह में मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










