प्रो. अशोक कुमार मेहता बने पीजी मैथिली विभागाध्यक्ष, प्रो. अरुण कुमार कर्ण को दी गई विदाई

Updated:
विज्ञापन
फोटो-1परिचय- प्रभार ग्रहण करते प्रो. अशोक कुमार मेहता.  | Prabhat Khabar Network

प्रभार ग्रहण करते प्रो. अशोक कुमार मेहता. | Prabhat Khabar Network

लनामिवि के पीजी मैथिली विभाग में प्रो. अशोक कुमार मेहता ने विभागाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार कर्ण को दी गई भावभीनी विदाई।

विज्ञापन

Darbhanga News: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (लनामिवि) के पीजी मैथिली विभाग में शुक्रवार को विभागाध्यक्ष पद का प्रभार प्रो. अशोक कुमार मेहता ने ग्रहण किया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. पुनीता झा सहित विभाग के शिक्षक उपस्थित रहे.

शैक्षणिक और शोध गतिविधियों को नई दिशा देने का संकल्प

पदभार ग्रहण करने के बाद प्रो. अशोक कुमार मेहता ने कहा कि विभागाध्यक्ष का दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है. उन्होंने विभाग के सभी शिक्षकों और कर्मियों के सहयोग से शैक्षणिक, साहित्यिक एवं शोध गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया.

इससे पहले विभाग की ओर से पाग और चादर भेंट कर उनका स्वागत किया गया.

प्रो. अरुण कुमार कर्ण को दी गई विदाई

समारोह के दौरान निवर्तमान विभागाध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार कर्ण को विभाग की ओर से सम्मानपूर्वक विदाई दी गई. इस अवसर पर प्रो. कर्ण ने विभाग के सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया.

पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. दमन कुमार झा, प्रो. रमेश झा तथा मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. पुनीता झा ने प्रो. अरुण कुमार कर्ण के योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन की शुभकामनाएं दीं. साथ ही नए विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार मेहता को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं.


विज्ञापन
Pravin Kumar Chou

लेखक के बारे में

By Pravin Kumar Chou

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन