सरप्लस शिक्षकों के अधिकारों के लिए न्यायालय जाएंगे शिक्षक संघ, 4 अगस्त को पदयात्रा

शिक्षकों को संबोधित करते शिक्षक नेता
सरप्लस शिक्षकों के लंबित समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोप-गुट) ने आंदोलन का बिगुल फूंका है. 4 अगस्त को कर्पूरी चौक से पदयात्रा निकालकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा.
Darbhanga News: सरप्लस शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा और उनकी लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर शुक्रवार को मध्य विद्यालय मूसा साह में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोप-गुट) की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए. इस दौरान सरप्लस शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाने का निर्णय लिया गया.
कानूनी लड़ाई लड़ने का निर्णय
संघ के मुख्य संरक्षक नंदन कुमार सिंह ने कहा कि सरप्लस शिक्षकों के साथ हो रहे अन्याय को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि संगठन शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा के लिए न्यायालय में कानूनी लड़ाई लड़ने के साथ लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन भी जारी रखेगा. बैठक में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया जल्द शुरू करने पर सहमति बनी.
4 अगस्त को निकलेगी पदयात्रा
संघ के जिला सचिव मो. शाहनवाज आलम ने बताया कि शिक्षकों की मांगों के समर्थन में 4 अगस्त को दोपहर 1 बजे कर्पूरी चौक से लहेरियासराय धरना स्थल तक पदयात्रा निकाली जाएगी. पदयात्रा के बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा. उन्होंने जिले के सभी सरप्लस शिक्षकों से पदयात्रा में शामिल होने की अपील की.
सात सदस्यीय संचालन समिति का गठन
बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तय करने के साथ न्यायालयी कार्रवाई एवं आगामी कार्यक्रमों के संचालन के लिए सात सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया गया. समिति में चंद्रकांत चौधरी, चंदेश्वर प्रसाद गुप्ता, सुनील कुमार, हरे कृष्णा, विनोद गुप्ता, सत्यनारायण और अजय कुमार मलिक को शामिल किया गया.
बैठक में कृष्णकांत झा, नेहा कुमारी, सती कुमारी, किशोरी कुमारी, राज नारायण मंडल, नियाज अहमद, शंभू शफी, ललित कुमार सिंह, मो. शिवली, वीरेंद्र कुमार, किरण प्रसाद, फरजाना खातून, मुमताज फरहत, विशाल गुप्ता, संतोष कुमार, मदन कुमार झा, कृष्ण कुमार चौधरी, अर्चना कुमारी, निखत जहां, फरहाना बानो, बबीता कुमारी, फतह आलम सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










