Darbhanga News: शीतलहर से राहत के लिए हीटर, ब्लोअर के साथ पानी गर्म करने वाले रॉड की बिक्री में तेजी

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:तीन दिनों से शीतलहर का कहर बरप रहा है. इसने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर रखा है.

विज्ञापन

Darbhanga News: बेनीपुर. तीन दिनों से शीतलहर का कहर बरप रहा है. इसने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर रखा है. कड़ाके की ठंड के कारण लोग दिनभर घरों में दुबके रहे. बाजारों में लोगों की उपस्थिति नहीं के बराबर दिखी. रोज कमाने-खाने वाले मजदूरों व मवेशी पालकों की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही हैं. वहीं इस भीषण शीतलहर में गर्म कपड़े, हीटर, गीजर सहित ठंड से निजात दिलाने वाले इलेक्ट्रॉनिक यंत्रों का कारोबार करनेवालों की बल्ले-बल्ले शुरू हो गयी है. बढ़ रही ठंड व मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए लोग हीटर, ब्लोअर, गीजर आदि इलेक्ट्रॉनिक सामानों की खरीदारी में जुट गये हैं. रविवार को बेनीपुर स्थित सौरभ इलेक्ट्रॉनिक दुकान में खरीदारों की भीड़ लगी रही. लोगों ने हीटर, ब्लोअर आदि की खरीदारी की. दुकान संचालक बबलू झा ने बताया कि दिसंबर माह के बीच में अचानक ठंड बढ़ते ही हीटर, गीजर, पानी गर्म करने वाले रॉड आदि की बिक्री में अचानक इजाफा हो गया है. उन्होंने बताया कि इस बार सर्वाधिक खरीदारी लोग रूम हीटर, ब्लोअर व पानी गर्म करने वाले रॉड व पानी गर्म करने वाली केतली की कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर तक तो ऐसा लग रहा था कि इस साल ठंड नहीं पड़ेगी. ठंड के मद्देनजर की गयी तैयारी शायद धरी ही रह जाएगा, लेकिन अचानक शीतलहर को लेकर बिक्री में उछाल आ गया है. वैसे रविवार को तीसरे दिन हल्की धूप निकलने से लोगों ने कुछ राहत महसूस की. बाजारों व सड़कों पर एक बजे के बाद लोगों की चहल-पहल बढ़ी, लेकिन शाम ढलते ही वातावरण फिर से सर्द हो गया. पाला गिरने लगे. इस कारण लोग घर की ओर निकल पड़े. सड़कें वीरान पड़ गयी. जगह-जगह लोग अलाव के सहारे ठंड से निजात के लिए जद्दोजहद करते दिखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन