दरभंगा: कई चौक-चौराहों पर पुलिस की छापेमारी, नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान

Updated:
विज्ञापन

बेंता चौक के पास पूछताछ करती ग्रामीण एसपी साक्षी | Prabhat Khabar Network

दरभंगा में नशे के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार देर शाम एक बड़ा अभियान चलाया. ग्रामीण एसपी साक्षी के नेतृत्व में कई थाना क्षेत्रों में सघन जांच और तलाशी अभियान चलाया गया, जिससे संदिग्धों में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

दरभंगा में छापेमारी: नशे के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार की देर शाम शहर में विशेष छापामारी और जांच अभियान चलाया. ग्रामीण पुलिस अधीक्षक साक्षी के नेतृत्व में बेंता, नगर और मब्बी थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस टीम ने सघन जांच की. अचानक शुरू हुए अभियान से नशे का सेवन करने वालों और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मच गया.

सार्वजनिक और सुनसान जगहों पर विशेष निगरानी

पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थानों, सड़क किनारे, सुनसान इलाकों और उन जगहों पर विशेष निगरानी की, जहां नशेड़ियों के जुटने की शिकायत पहले मिलती रही है. इस दौरान संदिग्ध लोगों को रोककर पूछताछ की गयी. पुलिस ने उनकी गतिविधियों की भी जांच की और कई स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया.

संवेदनशील इलाकों में बढ़ायी गयी निगरानी

अभियान के दौरान ग्रामीण एसपी साक्षी ने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि नशे का सेवन युवाओं को अपराध की ओर धकेल सकता है. ऐसे में नशे के सेवन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई करेगी.

देर शाम तक सड़कों पर दिखी पुलिस की सक्रियता

मंगलवार की देर शाम शुरू हुआ अभियान कई स्थानों पर काफी देर तक जारी रहा. शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस की मौजूदगी बनी रही. पुलिस की अचानक सक्रियता से अनावश्यक रूप से इकट्ठा होने वाले लोगों में भी हड़कंप देखा गया. पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

नशे के अड्डों को चिह्नित कर होगी कार्रवाई

पुलिस संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां लगातार निगरानी रखने की तैयारी में है. अधिकारियों के अनुसार, नशे के सेवन और कारोबार से जुड़ी गतिविधियों की सूचना मिलने पर संबंधित स्थानों पर जांच और कार्रवाई की जायेगी. पुलिस का उद्देश्य नशे पर अंकुश लगाने के साथ युवाओं को इसके दुष्प्रभाव से बचाना भी है.

यह भी पढे़ं: दरभंगा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का आधा से ज्यादा काम पूरा, 30 लाख यात्रियों की होगी क्षमता


विज्ञापन
Kumar Raushan

लेखक के बारे में

By Kumar Raushan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन