बहेड़ी में 4 दर्जन से अधिक पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड व नर्सिंग होम पर छापेमारी

Updated:
विज्ञापन

बहेड़ी बाजार में क्लिनिकों की जॉच करते जॉच टीम। | Prabhat Khabar Network

बहेड़ी बाजार में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार दर्जन से अधिक पैथोलॉजी जांच घर, अल्ट्रासाउंड सेंटर और कथित रूप से अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम पर छापेमारी की. कई प्रतिष्ठानों के संचालक कार्रवाई की सूचना मिलते ही फरार हो गए.

विज्ञापन

Darbhanga News: सिविल सर्जन के निर्देश पर मंगलवार को बहेड़ी बाजार में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार दर्जन से अधिक पैथोलॉजी जांच घर, अल्ट्रासाउंड सेंटर और कथित रूप से अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम पर छापेमारी की. स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुंचते ही अधिकांश प्रतिष्ठानों के डॉक्टर, कंपाउंडर और अन्य कर्मी क्लिनिक बंद कर फरार हो गये. कई जगह कर्मी क्लिनिक खुला छोड़कर भाग निकले.

क्लिनिक संचालकों में मचा हड़कंप

छापेमारी के दौरान टीम ने बहेड़ी-लहेरियासराय, बहेड़ी-सिंघिया, बहेड़ी-बहेड़ा और बहेड़ी-शिवाजीनगर मुख्य मार्गों पर संचालित विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों की जांच की. कार्रवाई की जानकारी मिलते ही कई संचालक और कर्मी मौके से निकल गये.

टीम ने संबंधित संस्थानों के संचालकों को आवश्यक कागजात स्वास्थ्य केंद्र में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इन संस्थानों पर हुई कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने न्यू इरा लाइफ केयर, परिवार क्लीनिक, हेतिका क्लीनिक, शिशु स्वास्थ्य केंद्र, मां पैथो लैब, भवानी डिजिटल एक्सरे, श्री महेश्वरी मेडिकेयर, सृष्टि हॉस्पिटल, जीवन ज्योति केयर, बहेड़ी चिल्ड्रन केयर, जय माता दी अल्ट्रासाउंड, राजा पोली क्लिनिक और जीवन हॉस्पिटल सहित कई अन्य संस्थानों पर छापेमारी की.

टीम ने संस्थानों के संचालन से संबंधित कागजात और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की. जिन संस्थानों के संचालक मौके पर मौजूद नहीं थे, उन्हें भी स्वास्थ्य केंद्र में कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया.

कागजात नहीं दिखाने पर होगी एफआईआर

छापेमारी में शामिल अधिकारियों ने संबंधित संस्थानों को चेतावनी दी कि निर्धारित कागजात स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध नहीं कराने पर विभाग कानूनी कार्रवाई करेगा. इसके तहत प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ अन्य कार्रवाई भी की जा सकती है.

स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद बहेड़ी बाजार में अवैध रूप से संचालित बताये जा रहे क्लिनिक, पैथोलॉजी और जांच केंद्रों के संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है.

चार सदस्यीय टीम ने की जांच

छापेमारी अभियान में डॉ. अनुरंजन कुमार, डॉ. राज कुमार वर्मा, डॉ. भरत भूषण के साथ स्वास्थ्य कर्मी सौरभ कुमार और शाहिद हुसैन खान शामिल थे. टीम ने विभिन्न संस्थानों में पहुंचकर उनके संचालन और उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित जानकारी जुटायी.

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बीडी महतो ने बताया कि जिला के वरीय अधिकारियों के निर्देश के आलोक में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की है.

यह भी पढ़ें

दरभंगा में 76 हजार तिरंगे तैयार कर रहीं जीविका दीदियां, रोजगार के साथ राष्ट्रसेवा का अवसर


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन