Darbhanga News: हरिहरपुर दुर्गा पूजा फुटबॉल प्रतियोगिता का विजेता बना राजा बहादुर फुटबॉल क्लब
Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 04 Oct 2025 10:35 PM
Darbhanga News: हरिहरपुर टूर्नामेंट का फाइनल राजा बहादुर विशेश्वर सिंह फुटबॉल क्लब, रामबाग, दरभंगा ने बीबीटी, पूर्णिया को तीन- एक से हराकर ट्रॉफी पर अपना दबदबा कायम रखा.
Darbhanga News: दरभंगा. हरिहरपुर टूर्नामेंट का फाइनल राजा बहादुर विशेश्वर सिंह फुटबॉल क्लब, रामबाग, दरभंगा ने बीबीटी, पूर्णिया को तीन- एक से हराकर ट्रॉफी पर अपना दबदबा कायम रखा. 1981 से दरभंगा के हरिहरपुर स्थित दुर्गा पूजा के अवसर पर आरंभ फुटबॉल प्रतियोगिता का विजेता राजा बहादुर विश्वेश्वर सिंह फुटबॉल क्लब, रामबाग फिर से शील्ड पर कब्जा जमाया. नौ दिनों से चली आ रही इस प्रतियोगिता में जहां मधेपुरा, मोतिहारी, पूर्णिया तथा बिहार के कई अन्य जिलों की टीमों ने भाग लिया. वहीं शनिवार को राजा बहादुर की टीम ने बी.बी.टी. फुटबॉल क्लब, पूर्णिया को तीन- एक से परास्त कर दूसरे वर्ष भी ऐतिहासिक जीत दर्ज की. मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार राजा बहादुर के मो. अब्दुल को मिला मैन ऑफ द सीरीज तथा बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार पूर्णिया के खिलाड़ी को मिला. प्रतियोगिता के फाइनल में विजेता टीम को 75 हजार व उपविजेता को 45 हजार की राशि दी गयी.
टीम ने कायम रखा दबदबा
राजपरिवार के युवराज कुमार कपिलेश्वर सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि इस टीम ने कुछ ही समय में डिस्टिक चैंपियन तथा बिहार की कई जिलों में टूर्नामेंट जीत कर अपना दबदबा कायम रखा है. कहा कि आने वाले भविष्य में यह अपनी प्रतिभा को और बेहतर तरीके से दिखाएगा. टीम मैनेजर डॉ संतोष कुमार ने कहा कि पूरा विश्वास था कि टीम फाइनल का विजेता जरूर बनेगा. टीम के कोच अमन सिंह ने कहा कि शानदार जीत की पहले से ही संभावना व्यक्त की गयी थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










