Darbhanga News: सड़क पर धान की रोपनी कर नगर पंचायत के लोगों ने जताया विरोध

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 23 Sep 2025 10:17 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:बुनियादी सुविधा नहीं मिलने पर नगर पंचायत कुशेश्वरस्थान पूर्वी के आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को सड़क पर धनरोपनी की.

विज्ञापन

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान पूर्वी. बुनियादी सुविधा नहीं मिलने पर नगर पंचायत कुशेश्वरस्थान पूर्वी के आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को सड़क पर धनरोपनी की. इस दौरान बुजुर्गों का कहना था कि आस जगी थी कि नगर पंचायत बनने से शहर जैसी सुविधा मिलेगी, लेकिन जबसे नगर पंचायत बना है, इलाका नर्क में तब्दील हो गया है. इससे तो पहले ग्राम पंचायत ही अच्छा था. बता दें कि कुशेश्वरस्थान पूर्वी नगर पंचायत के मखनाही टोल जाने वाली कीचड़ से लथपथ सड़क पर ग्रामीणों ने धनरोपनी कर विरोध जताया. इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. ग्रामीणों ने बताया कि कुशेश्वरस्थान बाजार से मुश्किल से सौ मीटर की दूरी पर स्थित मखनही टोल जाने वाली मुख्य सड़क आजादी के बाद से अबतक नहीं बनी है, जबकि यह टोल नगर पंचायत के अधीन पड़ता है. नगर पंचायत के गठन के भी छह-सात वर्ष बीत गये, फिर भी यह सड़क नहीं बनी. इससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी होती है. खासकर बारिश होने पर इस सड़क की स्थिति नारकीय बन जाती है. लोगों को कीचड़ से होकर बाजार आना-जाना पड़ता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन