Darbhanga: चुनावी सभा को संबोधित करने आयेंगे प्रधानमंत्री मोदी, तैयारी में जुटा प्रशासन

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

. विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा यहां होनेवाली है. जनसभा के लिए इंद्र भवन राज मैदान को चुना गया है.

विज्ञापन

दरभंगा. विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा यहां होनेवाली है. जनसभा के लिए इंद्र भवन राज मैदान को चुना गया है. इसकी तैयारी में प्रशासन जुट गया है. नाट्य विभाग के सामने जलकुंभी से पटे व पानी से भरे मैदान को दुरूस्त करने की दिशा में तीव्र गति कार्य चल रहा है. बीते चार दिनों से भाड़े के एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टरों की मदद से जलकुंभी निकालने का काम युद्धस्तर किया जा रहा है. मैदान से पानी भी निकाला जा रहा है. सकिंग मशीन लगा नगर निगम दिनभर में 16 से 17 टैंकर पानी रोजाना निकाल रहा है. बता दें कि पीएम मोदी की सभा के अगामी 28 अक्तूबर को छठ के प्रात:कालीन अर्घ अर्पण के दिन होने की चर्चा थी. हालांकि अब कहा जा रहा है कि तिथि आगे बढ़ा दी गयी है. सूत्र बताते हैं कि पीएम के कार्यक्रम की तिथि विस्तारित कर अब तीन नवम्बर कर दी गई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन