Darbhanga News: चिकित्सक बनकर साइबर अपराधियों ने खाता से उड़ा लिए एक लाख 10 हजार

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के कोर्थू निवासी प्रेम कुमार झा से साइबर अपराधियों ने एक लाख दस हजार की ठगी कर ली.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के कोर्थू निवासी प्रेम कुमार झा से साइबर अपराधियों ने एक लाख दस हजार की ठगी कर ली. मामले को लेकर उनकी ओर से साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. आवेदनकर्ता का कहना है कि 28 दिसम्बर को उनकी मां की तबियत अचानक खराब हो गयी. उन्होंने अपने गांव के निकट के अस्पताल का नंबर अपने मोबाइल से सर्च किया. इसी क्रम में उनके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया. फोन करने वाली महिला ने अपने को डॉक्टर बताते हुए उनके मां के विषय में पूछताछ की. इसके बाद कहा कि रजिस्ट्रेशन के लिए आपको दस रुपये भेजना होगा. दस रुपये को भेजने के लिए एक लिंक को भेजा. आवेदनकर्ता का कहना है कि लिंक को ओपन करते ही उनके खाता से 11 हजार एक सौ रुपये की निकासी हो गयी. फोन करने वाली को महिला को मोबाइल पर बोलने पर बोली कि ज्यादा पैसा आ गया है, आपको वापस कर देती हूं. इसके कुछ देर बाद बोली कि उस खाता पर पैसा नहीं जा रहा है, आप दूसरा खाता नंबर दीजिए. आवेदनकर्ता का कहना है कि उसने अपनी भाभी का खाता नंबर भेज दिया. उनके भाभी के मोबाइल पर भी फोन करने वाली महिला ने एक लिंंक भेजा. इसके बाद उनकी भाभी के खाता से दो बार में 99 हजार रुपये उड़ा लिए. धोखाधड़ी का अहसास होते ही उन्होंने 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करायी. इस संबंध में साइबर थाना के थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन