Darbhanga News: अब फरवरी के तीसरे सप्ताह में हो सकता पीएचडी एडमिशन टेस्ट
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Jan 2025 11:14 PM
Darbhanga News: लनामिवि की ओर से पीएचडी एडमिशन टेस्ट (पीएटी) का आयोजन अब फरवरी माह के तीसरे सप्ताह में होने की संभावना है.
Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि की ओर से पीएचडी एडमिशन टेस्ट (पीएटी) का आयोजन अब फरवरी माह के तीसरे सप्ताह में होने की संभावना है. इसके लिए आवेदन फरवरी के पहले सप्ताह से लिया जायेगा. आयोजन को लेकर जल्द ही अधिसूचना जारी कर दी जायेगी. इसकी पुष्टि करते हुए परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद कुमार ओझा ने बताया कि अनुमानित रूप से सभी विषयों की रिक्तियां मिल चुकी है.
पीएटी कोर कमेटी की बैठक 21 जनवरी को
बताया कि पीएटी कोर कमेटी की बैठक 21 जनवरी को बुलायी गयी है. बैठक में पीएटी आयोजन से संबंधित सभी बिंदुओं पर विमर्श कर निर्णय लिया जायेगा. बता दें कि पीएटी आयोजन की तैयारी विवि की ओर से लगभग तीन माह से चल रही है. परीक्षा आयोजन व आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर संभावित तिथियां कई बार बढ़ायी जा चुकी है. कभी शोध पर्यवेक्षक से आवेदन लेने के कारण, तो कभी पीजी विभागों से रिक्तियां प्राप्त नहीं होने के कारण विलंब होता रहा है.सत्र 2023 तक पीजी पास छात्र हो सकेंगे पीएटी में शामिल
बताया जाता है कि सत्र 2023 तक के पीजी पास छात्रों को पीएटी में शामिल किया जायेगा. इसका कारण यूजीसी से जारी निर्देश है. इसके अनुसार जून 2024 तक जिन विवि के पीजी का रिजल्ट जारी हो चुका है, केवल वही विवि पीएटी 2024 का आयोजन कर सकता है.शोध पर्यवेक्षक बनने के इच्छुक करीब 400 प्राध्यापकों ने किया है आवेदन
इसी बीच शोध पर्यवेक्षक बनने के इच्छुक करीब 400 प्राध्यापकों से आवेदन विवि को मिल चुका है. शोध पर्यवेक्षक से प्राप्त आवेदन के अनुसार पीएचडी के लिए कुल 1246 रिक्तियां बनती है. सूत्रों की मानें तो विषयवार पीजी विभागों से करीब 500 रिक्तियां उपलब्ध कराई गई है. लगभग इतने ही सीटों पर पीएटी आयोजन की संभावना है.विवि स्तर से अंतिम बार हो रहा पीएटी
बताया जाता है कि यूजीसी के दिशा- निर्देश के तहत विवि अपने स्तर से अंतिम बार पीएटी आयोजित करने जा रहा है. बता दें कि लनामिवि के अधीन दो दर्जन विषयों में पीजी की पढ़ाई होती है. पीएटी के आयोजन में विलंब से पीजी पास सत्र 2020-22, 2021-23 एवं 2022-24 सहित अन्य सत्र के उत्तीर्ण छात्र- छात्रा परेशान हैं. उन सभी को पीएचडी एडमिशन टेस्ट का इंतजार है.विषय- शोधपर्यवेक्षक- रिक्तियां
एआइएच -03-12वनस्पति विज्ञान -10-28रसायन विज्ञान -10-31
वाणिज्य व प्रबंधन -09-27अर्थशास्त्र -27-74
शिक्षा -65-210अंग्रेजी -14-57
भूगोल -10-30हिंदी -41-141
इतिहास -31-95गृहविज्ञान -04-13
मैथिली -29-87गणित -24-81
संगीत -05-19पर्शियन व उर्दू -22-80
दर्शनशास्त्र -14-49भौतिकी -11-28
राजनीति विज्ञान -12-25मनोविज्ञान -35-96
संस्कृत -07-14समाजशास्त्र -06-15
जंतुविज्ञान -11-34डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










