Darbhanga News: चार जिलों में चार केंद्रों पर पीजी फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 21 से

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:लनामिवि के पीजी फोर्थ सेमेस्टर (फाइनल) सत्र 2023-25 की परीक्षा 21 से 26 मई तक होगी. विवि ने इससे संबंधित कार्यक्रम जारी कर दिया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि के पीजी फोर्थ सेमेस्टर (फाइनल) सत्र 2023-25 की परीक्षा 21 से 26 मई तक होगी. विवि ने इससे संबंधित कार्यक्रम जारी कर दिया है. जारी कार्यक्रम अनुसार परीक्षा दो पाली में होगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक हाेगी. विवि के पीजी विभाग सहित दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर एवं बेगूसराय जिले के पीजी अध्ययन वाले कालेजों के छात्रों की परीक्षा के लिए जिलावार एक- एक केंद्र बनाया गया है. संबंधित जिले के अध्ययनरत छात्रों की परीक्षा अपने जिले के केंद्र पर होगी. परीक्षा में लगभग 14 हजार छात्र- छात्रा शामिल होंगे.

इन कॉलेजों को बनाया गया परीक्षा केंद्र

दरभंगा में कुंवर सिंह कालेज, मधुबनी में बीएम कालेज रहिका, समस्तीपुर में एमएनडी कालेज चंदौली, उजियारपुर एवं बेगूसराय में जीएम कालेज ऑफ फार्मेसी को केंद्र बनाया गया है. परीक्षा कार्यक्रम चार ग्रुप में बांटकर तैयार किया गया है. ग्रुप ए में रसायन, वनस्पति विज्ञान, अर्थशास्त्र, गृहविज्ञान, मनोविज्ञान, ग्रुप बी में वाणिज्य, राजनीति विज्ञान, एआइएच, संस्कृत, संगीत, नाट्यशास्त्र विषय को शामिल किया गया है. ग्रुप सी में गणित, अंग्रेजी, हिंदी, समाजशास्त्र, भूगोल एवं ग्रुप डी में जंतुविज्ञान, भौतिकी, इतिहास, दर्शनशास्त्र, उर्दू, पर्शियन, मैथिली विषय शामिल है.

परीक्षा क्रमशः ग्रुप एवं पालीवार 21, 22, 23, 24 एवं 26 मई को होगी. विवि परीक्षा आयोजन की तैयारी पूरी कर ली है. निर्धारित केंद्र सहित संबंधित कालेजों को इसकी सूचना भेज दी है. प्रवेश पत्र संबंधित परीक्षार्थी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे. शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा आयोजन के मद्देनजर विवि ने चारों जिले के डीएम, एसपी आदि के नाम पत्र जारी किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन