Darbhanga News: अपने हिसाब से पीजी विभाग एवं कॉलेज करेगा छात्रों का आंतरिक मूल्यांकन

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:यूजी एवं पीजी के छात्रों का सेमेस्टर वाइज सतत आंतरिक मूल्यांकन (सीआइए) करने के लिए कॉलेजों व पीजी विभागों को लनामिवि से तिथि जारी होने का इंतजार नहीं करना है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. यूजी एवं पीजी के छात्रों का सेमेस्टर वाइज सतत आंतरिक मूल्यांकन (सीआइए) करने के लिए कॉलेजों व पीजी विभागों को लनामिवि से तिथि जारी होने का इंतजार नहीं करना है. संबंधित कालेज या पीजी विभाग सत्रवार अर्हताधारी छात्रों का सुविधा के अनुसार तिथि जारी कर सीआइए ले सकता है. यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद कुमार ओझा ने दी है. उन्होंने बताया कि इस पर विवि को कोई आपत्ति नहीं होगी. कंटीन्यू इंटरनल एसेसमेंट कालेजों एवं पीजी विभागों को लेना है. इसके लिए केवल यह ध्यान रखना है, कि विवि द्वारा जारी तिथि के भीतर सीआइए का अंक पोर्टल पर निश्चित रूप से अपलोड कर दिया जाये, ताकि सैद्धांतिक पत्रों की परीक्षा का अंक आने के बाद सीआइए के अंक के लिए विवि को इंतजार नहीं करना पड़े. पोर्टल पर समय से सीआइए का अंक अपलोड करने में विलंब होने पर संबंधित कालेज या पीजी विभाग से जवाब तलब हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन