Darbhanga News: दरभंगा एयरपोर्ट से मुंबई व बेंगलुरु रूट पर अनियमित उड़ान सेवा से यात्री परेशान

Darbhanga News:दरभंगा हवाई अड्डा से अनियमित उड़ान सेवा यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है.
Darbhanga News: दरभंगा. दरभंगा हवाई अड्डा से अनियमित उड़ान सेवा यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है. व्यस्ततम मुंबई व बेंगलुरु रूट पर स्पाइस जेट ने फिलहाल बुकिंग बंद कर दी है. जानकारी के अनुसार बेंगलुरू रूट पर एक फरवरी से सीधी विमान सेवा ठप है. वहीं मुंबई रूट पर भी पिछले सप्ताह से स्पाइस जेट ने विमानों का परिचालन बंद कर रखा है. इस स्थिति में यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट से यात्रा करनी पड़ रही है, जो भाया दिल्ली होकर जाती है. इसमें समय की बर्बादी के साथ यात्रियों को बहुत महंगा टिकट खरीदना पड़ रहा है. 22 फरवरी को दरभंगा- मुंबई रूट पर कनेक्टिंग विमान का किराया 44 हजार से अधिक है. आगामी एक अगले सप्ताह तक दरभंगा- बेंगलुरू रूट पर एक टिकट का दाम 25 से 35 हजार के बीच है. जानकारी के अनुसार स्पाइसजेट द्वारा मुंबई रूट पर 24 फरवरी से सीधी विमान सेवा का संचालन किया जायेगा. बेंगलुरू रूट पर एक मार्च से डायरेक्ट सेवा को लेकर बुकिंग शुरू करने की बात कही जा रही है. तब तक यात्रियों को इन दोनों रूटों पर यात्रा करने के लिये दिल्ली में जहाज बदलना होगा.
मुंबई रूट पर इंडिगो की सेवा सप्ताह में केवल चार दिन
स्पाइसजेट की ओर से मुंबई व बेंगलुरु रूट पर सीधी विमान सेवा ठप कर दिये जाने से यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. वर्तमान समय में इंडिगो की ओर से मुंबई रूट पर सप्ताह में केवल चार दिन डायरेक्ट सेवा दी जा रही है. जबकि बेंगलुरू रूट पर कोई विकल्प नहीं है.
अगले सप्ताह तक मुंबई रूट पर कनेक्टिंग सेवा का किराया
दिनांक- दरभंगा से मुंबई19 फरवरी- 24.36 हजार20 फरवरी- 22.63 हजार21 फरवरी- 22.81 हजार22 फरवरी- 44.42 हजार
23 फरवरी- 37.42 हजार24 फरवरी- 16.08 हजार (डायरेक्ट सेवा)25 फरवरी- 11 हजार (डायरेक्ट सेवा)
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




