26-27 मार्च की रात न टिकट कटेगी न PNR दिखेगा, IRCTC की ये सेवाएं 5 घंटे के लिए रहेंगी बंद

IRCTC Down
IRCTC Down: दिल्ली क्षेत्र में 26 और 27 मार्च की रात रेलवे की ऑनलाइन और काउंटर सेवाएं 5 घंटे के लिए बंद रहेंगी. मेंटेनेंस के चलते यात्री टिकट बुकिंग, कैंसिलेशन और पीएनआर स्टेटस चेक नहीं कर पाएंगे. रेलवे ने यात्रियों को समय से पहले काम निपटाने की सलाह दी है.
IRCTC Down: अगर आप 26 या 27 मार्च को ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. दिल्ली क्षेत्र में रेलवे की ऑनलाइन और काउंटर से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सेवाएं कुछ घंटों के लिए पूरी तरह बंद रहने वाली हैं. नॉर्दर्न रेलवे ने मेंटेनेंस कार्य के चलते यह फैसला लिया है.
कब और कितनी देर बंद रहेगी सुविधा?
रेलवे के मुताबिक, दिल्ली का पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) तकनीकी सुधार के कारण अस्थाई रूप से काम नहीं करेगा. यह सेवा 26 मार्च 2026 की रात 11:45 बजे से बंद होगी और 27 मार्च 2026 की सुबह 04:45 बजे तक बंद रहेगी. यानी करीब 5 घंटे तक यात्री टिकट से जुड़ी सेवाओं का लाभ नहीं ले पाएंगे.
कौन-कौन सी सेवाएं होंगी प्रभावित?
इस दौरान यात्री रेलवे की इन प्रमुख सुविधाओं का उपयोग नहीं कर सकेंगे:
- आईआरसीटीसी (IRCTC) ऐप/वेबसाइट और रेलवे काउंटर दोनों ही जगहों से टिकट बुक या कैंसिल नहीं हो पाएंगे.
- यात्री अपने टिकट का पीएनआर स्टेटस चेक नहीं कर सकेंगे.
- ट्रेन का चार्ट तैयार करने और ई डीआर (EDR) जैसी सेवाएं भी इस दौरान उपलब्ध नहीं होंगी.
- रात के समय होने वाली किसी भी प्रकार की तत्काल या अंतिम समय की बुकिंग पर भी इसका असर पड़ेगा.
रेलवे ने क्यों लिया यह फैसला?
रेलवे का कहना है कि सिस्टम की क्षमता और स्पीड को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर मेंटेनेंस जरूरी होता है. भविष्य में यात्रियों को तेज और सुरक्षित ऑनलाइन सुविधा देने के लिए ही यह तकनीकी सुधार किया जा रहा है.
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए टिकट बुकिंग या कैंसिलेशन जैसे जरूरी काम 26 मार्च की रात 11:45 बजे से पहले ही पूरे कर लें. आखिरी समय की भागदौड़ से बचने के लिए अपनी यात्रा की प्लानिंग पहले ही कर लेना समझदारी होगी.
Also Read: रेस्टोरेंट बिल में एक्स्ट्रा चार्ज दिखे तो तुरंत करें शिकायत, सरकार ने LPG सरचार्ज को बताया अवैध
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




