महाअष्टमी पर करें ये काम, इन चीजों से रहें दूर, मिलेगा मां महागौरी का आशीर्वाद
Published by : Neha Kumari Updated At : 25 Mar 2026 11:19 PM
मां महागौरी
Chaitra Navratri 2026: महाअष्टमी के दिन भक्त बड़े ही धूमधाम से माता महागौरी की आराधना करते हैं. इस दिन कुछ कार्य करने से पुण्य की प्राप्ति होती है, वहीं कुछ गलतियां करने से पूजा के निष्फल होने की संभावना रहती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन क्या करें और क्या न करें.
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को समर्पित हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है. पर्व के आठवें दिन, यानी महाअष्टमी के दिन, मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा की जाती है. मां महागौरी का स्वरूप अत्यंत शांत और सौम्य माना जाता है. इनका वर्ण अत्यंत गोरा है. माता की चार भुजाएं हैं. एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे हाथ में डमरू होता है, जबकि बाकी दो हाथ भक्तों को आशीर्वाद और अभय देने की मुद्रा में रहते हैं. मां श्वेत वस्त्र और आभूषण धारण करती हैं तथा सफेद बैल पर विराजमान रहती हैं. उनका यह रूप पवित्रता, शांति और निर्मलता का प्रतीक है.
चैत्र महाअष्टमी 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, इस साल अष्टमी और नवमी तिथि का अद्भुत संयोग बन रहा है.
- अष्टमी तिथि प्रारंभ: 25 मार्च 2026, दोपहर 01:50 बजे से
- अष्टमी तिथि समाप्त: 26 मार्च 2026, सुबह 11:48 बजे तक
- उदया तिथि के अनुसार महाअष्टमी: 26 मार्च 2026 (गुरुवार)
कन्या पूजन मुहूर्त
- पहला मुहूर्त: सुबह 06:18 से 07:50 बजे तक
- दूसरा मुहूर्त: सुबह 10:55 से दोपहर 03:31 बजे तक
भूलकर भी न करें ये गलतियां
महाअष्टमी के दिन कुछ कार्यों को वर्जित माना गया है. शास्त्रों के अनुसार, इन गलतियों से पूजा का फल निष्फल हो सकता है:
- देर तक न सोएं: अष्टमी के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करना अनिवार्य है. इस दिन आलस्य करना या देर तक सोना शुभ नहीं माना जाता.
- काले वस्त्रों से बचें: पूजा के दौरान काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए. इस दिन गुलाबी या सफेद रंग के वस्त्र पहनना मां महागौरी को अत्यंत प्रिय है.
- कन्याओं का निरादर न करें: कन्या पूजन के समय किसी भी कन्या को डांटें नहीं और न ही उन्हें खाली हाथ घर से विदा करें. कन्याओं को मां का रूप मानकर पूर्ण सम्मान दें.
- तामसिक भोजन और कलह से दूर रहें: घर में मांस, मदिरा, प्याज या लहसुन का प्रयोग न करें. साथ ही, घर में क्लेश या किसी का अपमान करने से मां रुष्ट हो जाती हैं.
महाअष्टमी पर क्या करें?
अपनी पूजा को सफल बनाने के लिए इन नियमों का पालन करें:
- महागौरी की उपासना करें: मां के ‘श्वेते वृषे समारूढ़ा’ स्वरूप का ध्यान करें और उन्हें नारियल या नारियल से बनी मिठाइयों का भोग लगाएं.
- कन्या पूजन करें: 2 से 10 वर्ष की 9 कन्याओं को भोजन कराएं. भोजन में हलवा, पूरी और काले चने शामिल करें. उनके पैर धोकर आशीर्वाद जरूर लें.
- संधि पूजा करें: अष्टमी समाप्त होने और नवमी शुरू होने के बीच के 48 मिनट (संधि काल) में पूजा का विशेष महत्व होता है. इस समय दीपक जलाना शुभ माना जाता है.
- हवन करें: यदि आप अष्टमी को व्रत का पारण कर रहे हैं, तो विधि-विधान से हवन अवश्य करें. बिना हवन के नवरात्रि की पूजा अधूरी मानी जाती है.
यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










