जमशेदपुर: मानगो की मेयर सुधा गुप्ता को 10 और डिप्टी मेयर का 9 हजार रुपये वेतन, जानें पार्षदों को कितना मिलेगा

Updated:
विज्ञापन

मेयर, डिप्टी मेयर और वार्ड पार्षदों का वेतन तय, Symbolic Pic Credit- AI

Mango Municipal Corporation: जमशेदपुर के मानगो और जुगसलाई नगर निकायों में अब काम के साथ दाम का भी हिसाब साफ हो गया है. मेयर सुधा गुप्ता और चेयरमैन नौशीन खान समेत सभी वार्ड पार्षदों का मासिक मानदेय तय कर दिया गया है. अप्रैल 2026 से खाते में आएगी राशि. जानें बैठकों से गायब रहने पर क्या कार्रवाई हो सकती है और किसकी सैलरी कितनी है?

विज्ञापन

Mango Municipal Corporation, जमशेदपुर: जमशेदपुर स्थित मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर सुधा गुप्ता को 10 हजार, उपमहापौर राहुल कुमार कश्यप को 9 हजार और 34 वार्ड पार्षदों के लिए 7-7 हजार रुपये मासिक मानदेय मिलेगा. झारखंड सरकार के नगर विकास विभाग के संकल्प (संख्या 2647-दिनांक 23 अक्तूबर 2009) के मुताबिक यह मानदेय तय किया गया है. हालांकि, फंड की उपलब्धता के बाद ही महापौर, उपमहापौर और पार्षदों को मासिक मानदेय मिल पायेगा.

अप्रैल 2026 से संभावित है भुगतान

मानगो नगर निगम के निर्वाचित प्रतिनिधियों ने पद व गोपनीयता की शपथ लेने के साथ ही कार्यभार संभाल लिया है. पदभार ग्रहण करने के साथ ही उनके मानदेय की गणना शुरू हो गयी है, भुगतान अप्रैल 2026 से संभावित है. हालांकि, वर्तमान में नगर विकास विभाग मुख्यालय से मानदेय मद में फंड का आवंटन प्राप्त होना बाकी है.

Also Read: दुमका का ‘जल्लाद’ पिता: केस वापस नहीं लेने पर 10 साल के मासूम बेटे की हत्या, पत्नी पर भी हमला

जुगसलाई नप के पदाधिकारियों का भी मानदेय तय

जुगसलाई नगर परिषद में भी मानदेय का निर्धारण कर दिया गया है. अध्यक्ष नौशीन खान को 7 हजार, उपाध्यक्ष अर्चना दूबे को 6 हजार और सभी 22 वार्ड पार्षदों को 5-5 हजार रुपये मासिक मानदेय मिलेगा. निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को निकाय व अन्य जगहों में होने वाले बैठक की जानकारी निकाय प्रशासन द्वारा दी जायेगी. वहीं, नगर विकास विभाग के नियमों के अनुसार, आमतौर पर ‘लगातार’ तीन बैठकों में बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर न केवल मानदेय रुकता है, बल्कि सदस्यता पर भी आंच आ सकती है.

Also Read: रांची में बेखौफ लुटेरे: पुदांग के बाद नामकुम पेट्रोल पंप कर्मियों को बनाया निशाना, लूटे 12 हजार नगद और मोबाइल

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola