दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत, तीन गंभीर

Updated:
विज्ञापन

विप्लव भकत (फाइल फोटो).

जादूगोड़ा-गोविंदपुर मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य घायल अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन

नरवा : जादूगोड़ा-गोविंदपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार को बोनगोड़ा फुटबॉल मैदान के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतकों की पहचान कोकदा निवासी 19 वर्षीय विप्लव भकत और परसुडीह थाना क्षेत्र के सालगाजुड़ी निवासी नदु कालिंदी के 25 वर्षीय पुत्र वीर कालिंदी के रूप में हुई है.

टाटा मोटर्स से काम कर लौट रहे थे तभी हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, सोमवार को कोकदा निवासी विप्लव भकत अपने जीजा राजू भकत उर्फ गंगाधर के साथ टाटा मोटर्स से काम कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे. इसी दौरान दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार वीर कालिंदी, झिंगन सुंडी और लक्की पात्र कालेश्वर महादेव मंदिर, कोकदा से अपने घर परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा-सालगाजुड़ी लौट रहे थे. बोनगोड़ा फुटबॉल मैदान के समीप दोनों मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में विप्लव भकत गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तत्काल यूसिल अस्पताल, जादूगोड़ा ले जाया गया. यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. वहीं राजू भकत, वीर कालिंदी, झिंगन सुंडी और लक्की पात्र भी गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी को प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर किया गया.

रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में एक ने तोड़ा दम

इलाज के दौरान वीर कालिंदी और झिंगन सुंडी की गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को रिम्स, रांची रेफर किया गया. रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में वीर कालिंदी ने दम तोड़ दिया. वहीं झिंगन सुंडी का रिम्स में इलाज चल रहा है। राजू भकत और लक्की पात्र का इलाज एमजीएम अस्पताल में जारी है और दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. इधर, विप्लव भकत की मौत की खबर से कोकदा में मातम पसर गया. वह सुबोध भकत के इकलौते पुत्र थे. उनकी दो बहनें हैं. कम उम्र में बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हादसे के बाद क्षेत्र में भी शोक का माहौल है.


विज्ञापन
संजय सरदार

लेखक के बारे में

By संजय सरदार

संजय सरदार को पत्रकारिता का 24 वर्षों का अनुभव हैं. वे वर्ष 2002 से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र में स्नातक किया है. ग्रामीण पत्रकारिता पर काफी काम किया है. वर्तमान में वे हाता से प्रतिनिधि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola