सुरदा माइंस : शाफ्ट थ्री के वाइंडर में खराबी, दो पालियों में काम ठप

Updated:
विज्ञापन

सुरदा माइंस (फाइल फोटो).

मुसाबनी की सुरदा माइंस में शाफ्ट-3 के वाइंडर में खराबी के कारण दो पालियों का काम ठप हो गया है. प्रबंधन ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है और शिफ्ट में बदलाव किया है.

विज्ञापन

मुसाबनी : सुरदा माइंस के शाफ्ट-3 के वाइंडर में आयी तकनीकी खराबी से कामकाज प्रभावित हुआ है. मंगलवार दोपहर की पाली में वाइंडर खराब होने के बाद ठेका कंपनी प्रबंधन ने नोटिस जारी कर 18 जून को सी शिफ्ट (रात्रि पाली) व 19 जून को ए शिफ्ट (सुबह की पाली) में माइंस का कार्य पूर्ण रूप से बंद रहने की सूचना दी है. यह सूचना मंगलवार शाम को माइंस के सूचना पट पर चस्पा कर दी गयी. सूचना पर प्रबंधन वाइंडर में आयी तकनीकी खराबी को दूर करने और उत्पादन को जल्द सुचारू करने के युद्ध स्तर पर प्रयास में जुट गया है. तकनीकी टीम लगातार मरम्मत कार्य में लगी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

23 अगस्त को होगी छूटे हुए कार्यों की भरपाई

प्रबंधन द्वारा जारी संशोधित सूचना के अनुसार, इन दोनों बंद पालियों के कार्यों की भरपाई 23 अगस्त (रविवार) को की जायेगी. 18 जून की रात्रि पाली (सी शिफ्ट) का कार्य 23 अगस्त को बी शिफ्ट (दोपहर की पाली) में लिया जायेगा. 19 जून की सुबह की पाली (ए शिफ्ट) का कार्य अब 23 अगस्त को ए शिफ्ट (सुबह की पाली) में संपन्न होगा. प्रबंधन ने सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे इस संशोधित शिफ्ट शेड्यूल के अनुसार अपनी ड्यूटी पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola