मजदूर की मौत ने उजाड़ दिया परिवार, अब सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ

Updated:
विज्ञापन

मृतक के परिजनों को चेक सौंपते.

उत्तराखंड टनल हादसे में मृत डुमरिया के मजदूर विजय हांसदा के परिजनों को झारखंड सरकार ने 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा है।

विज्ञापन

डुमरिया : डुमरिया प्रखंड की पलाशबनी पंचायत स्थित पलासबनी गांव के नुदायडीह टोला निवासी स्व विजय हांसदा का उत्तराखंड के चमोली स्थित विष्णुगढ़, पीपलकोटी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में टनल में हुए हादसे के दौरान निधन हो गया था. झारखंड सरकार के श्रम विभाग द्वारा मृतक के परिजनों को कुल डेढ़ लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी. इसी क्रम में मंगलवार को प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने विधायक प्रतिनिधि मिर्जा सोरेन की उपस्थिति में सहायता राशि की प्रथम किस्त 50 हजार का चेक मृतक के पिता चैतान हांसदा को सौंपा. बाकी राशि बाद में दी जायेगी.

मलबे में दबकर हो गई थी मौत

ज्ञात हो कि पिछले दिनों टलन हासदे में डुमरिया के मजदूर विजय हांसदा की मलबे में दबन से मौत हो गयी थी. यहां के छह मजदूर वहां काम करने गये थे. एक अन्य मजदूर का पांव टूट गया है. बाकी मजदूर सुरक्षित बच गये. जिन मजदूरों की जान बची उनमें से दो मजदूर अपने मृतक साथी मजदूर के शव लेकर एंबुलेंश से गांव पहुंचे थे. इस हादसे के बाद मृतक के गांव में मातम पसरा है. इससे पूर्व भी विगत साल टनल हादसे में डुमरिया के पांच-छह मजदूर सुरंग में कई दिनों तक फंसे थे. बाद में उन्हें निकाला गया था. तब सभी मजदूर गांव लौटे थे.


विज्ञापन
मो. युनूस परवेज

लेखक के बारे में

By मो. युनूस परवेज

मो. युनूस परवेज वर्ष 1995 से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने घाटशिला महाविद्यालय और रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और राजनीतिक विज्ञान ऑनर्स की डिग्री हासिल की है. इनकी राजनीति, अपराध, नक्सलवाद, खेल, शिक्षा और खेती किसानी की खबरों में विशेष रुचि है. डिजिटल जर्नलिज्म में 5 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola