यहां चार फीट पानी में डूबी पुलिया, पांच गांवों का आवागमन प्रभावित

Updated:
विज्ञापन

पानी के कारण डूबा हुआ पुलिया.

बहरागोड़ा में भारी बारिश के कारण पुलिया चार फीट पानी में डूबी, पांच गांवों का आवागमन ठप। ग्रामीणों को पांच किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है।

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की ब्रामणकुंडी पंचायत के पांचबड़िया से घासपदा जाने वाली मुख्य सड़क लगातार बारिश के कारण जलमग्न हो गयी है. दोनों गांवों के बीच बनी पुलिया पर करीब चार फीट पानी बह रहा है. पुलिया के डूब जाने से इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है. पुलिया के डूबने से तादुआ, गमारिया, कुलिया और पांचबड़िया समेत आसपास के गांवों के ग्रामीणों को घासपदा और ब्रामणकुंडी की ओर जाने के लिए करीब पांच किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है.

हर साल बारिश में डूब जाता है पुलिया

ग्रामीणों का कहना है कि प्रत्येक वर्ष बारिश के मौसम में पुलिया पानी में डूब जाती है. इसके बावजूद अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है. पुलिया पर पानी बढ़ने के बाद सबसे अधिक परेशानी मरीजों, स्कूली बच्चों और आंगनबाड़ी केंद्र जाने वाले बच्चों को होती है. किसी मरीज को अस्पताल ले जाने की स्थिति में ग्रामीणों को करीब पांच किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर मुख्य सड़क तक पहुंचना पड़ता है. पुलिया को ऊंचा कर नये सिरे से निर्माण कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola