Darbhanga News: बच्चों के पास कम से कम एक घंटा जरूर बैठें अभिभावक : सदा

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:शिक्षकों ने डीइओ को पाग-चादर, माला, गुलदस्ता व उपहार प्रदान किया.

विज्ञापन

Darbhanga News: अलीनगर. सेवानिवृत्त जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्णनंदन सदा को रविवार को स्थानीय उर्दू मवि में बिहार नगर पंचायत प्रारंभिक शिक्षक संघ तथा प्रारंभिक शिक्षक संघ की ओर से भावभीनी विदाई दी गयी. शिक्षकों ने डीइओ को पाग-चादर, माला, गुलदस्ता व उपहार प्रदान किया. इससे पहले डीइओ सदा व शिक्षक संघ नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया. मौके पर डीइओ ने कहा कि हमेशा पदाधिकारी से अधिक बड़े भाई की भूमिका में रहा. शिक्षक पढ़ाते मिलते थे तो अधिक खुशी मिलती थी. अच्छे शिक्षकों की हमेशा चाहत रही. उन्होंने स्थानीय विद्यालय के भूमिदाता को भी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि यह बड़ा कार्य उन्हें जिन्दा रखेगा. उन्होंने अभिभावकों से एक घंटा अपने बच्चों के पास जरूर बैठने की अपील की. कहा कि हम सभी शिक्षा विभाग के परिवार के रूप में रहे हैं. इस दौरान एक भी शिकायत नहीं आयी. कर्तव्य और अनिवार्यता को हमेशा प्राथमिकता दिया. वहीं विशिष्ट अतिथि होली मैरी स्कूल के निदेशक डॉ शिव किशोर राय ने कहा कि शिक्षक ही समाज को बदल सकते हैं. एक समय था जब मैं ही नहीं, मेरे पिताजी व दादाजी शिक्षकों को प्रणाम करते थे. उन्होंने कहा कि शिक्षकों को पढ़ाई के लिए समर्पित होना होगा, तभी शिक्षा का स्तर बढ़ेगा और देश विकसित होगा. सेवानिवृत्त डीइओ के पुत्र अभिनव पराशर ने भी विचार रखे. संचालन डॉ दस्तगीर आलम तथा शिक्षक संघ नेता शम्भु यादव कर रहे थे. शिक्षिका मोनी कुमारी ने विदाई गीत प्रस्तुत किया. मौके प्रशांत कुमार झा, कमालुद्दीन खान, डॉ जाहिदुल इस्लाम, आसिफ आदिल, रफीउद्दीन, चुनचुन पासवान, जसीमुद्दीन, महताब आलम, शिवकुमार साहु, मनोज कुमार यादव, आबिद हुसैन, रमण कुमार देव आदि मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन प्लस टू विद्यालय अलीनगर के एचएम देवाशीष ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन