Darbhanga News: जिले में लक्ष्य के खिलाफ मात्र 53 प्रतिशत धान की रोपनी

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 28 Jul 2025 10:30 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में हुई. डीएओ ने फसल आच्छादन, वर्षापात की स्थिति, डीजल अनुदान योजना, रासायनिक उर्वरक की उपलब्धता आदि से डीएम को अवगत कराया. डीजल अनुदान के लिए डीएओ को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया. डीएओ ने बताया कि 01 जून से 28 जुलाई तक सामान्य से कम वर्षा हुई है. जिले में 01 जून से 28 जुलाई तक सामान्य वर्षापात 490.70 मिली मीटर के विरुद्ध 190.70 मिलीमीटर है. कहा कि जिले में कुल लक्ष्य 01 लाख 10 हजार 415 हेक्टेयर के विरुद्ध 59 हजार 257 हेक्टेयर धान का आच्छादन हुआ है. यह लक्ष्य का मात्र 53.67 प्रतिशत है. कार्यपालक अभियंता विद्युत ने बताया कि कृषि फीडर से किसानों को 22 घंटे बिजली दी रही है. बैठक में उप निदेशक, जन सम्पर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन