Darbhanga News: बगीचे की रखवाली के लिए जा रही वृद्धा की बाइक की ठोकर से मौत

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:राढ़ी पश्चिमी पंचायत के पकटोला निवासी त्रिवेणी दास के घर 65 वर्षिया पत्नी सोहगिया देवी का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: जाले. राढ़ी पश्चिमी पंचायत के पकटोला निवासी त्रिवेणी दास के घर 65 वर्षिया पत्नी सोहगिया देवी का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया. लोग जमा हो गए. घर में केवल छोटा पुत्र व पत्नी मौजूद थी. जेष्ठ पुत्र पत्नी के साथ किसी शहर में मजदूरी करता है. ग्रामीणों के अनुसार वह आम के बागीचा खरीदने का काम करती थी. वह बागीचा की रखवाली करती रहती थी. वह प्रतिदिन देर शाम खाना खाकर आम के बगीचा चली जाती थी. पांच जुलाई की रात बागीचा की रखवाली के लिए अतरवेल-जाले मुख्य मार्ग से जाने क्रम में एक अज्ञात बाइक ने ठोकर मार दी. जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते तब तक बाइक चालक बाइक लेकर फरार हो गया. उसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया. मौके पर चिकित्सक ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसकी गंभीर स्थिति देख डीएमसीएच रेफर कर दिया. वहां उसकी मौत हो गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन