Darbhanga News : सरकारी जमीन पर कब्जा जमा ले रहे सरकारी योजनाओं का लाभ

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बौराम व बरदाहा में सरकारी जमीन पर अवैध बसावट को हटाने के लिए आरटीआइ कार्यकर्ता राज कुमार झा ने सीओ को आवेदन दिया है.

विज्ञापन

गौड़ाबौराम. बौराम व बरदाहा में सरकारी जमीन पर अवैध बसावट को हटाने के लिए आरटीआइ कार्यकर्ता राज कुमार झा ने सीओ को आवेदन दिया है. बताया है कि सर्व साधारण बिहार सरकार की 63 एकड़ 47 डिसमिल भूमि पर पांच सौ से एक हजार परिवार वर्षों से अतिक्रमण कर घर बनाकर रह रहे हैं. दावा किया है कि बाहर से ये लोग 40 वर्ष पूर्व यहां आए और अवैध रूप से घर बना लिया. किसी के पास भूमि स्वामित्व से संबंधित कोई भी कागज नहीं है, बावजूद ये लोग इंदिरा आवास, प्रधानमंत्री आवास, बिजली, पानी, वृद्धापेंशन, कन्या विवाह योजना, आंगनबाड़ी नौकरी, स्कूलों में नौकरी, बैंक ऋण सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं. उन्होंने अतिक्रमित जमीन को शीघ्र खाली कराने की मांग सीओ से की है. इस संंबंध में पूछने पर सीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि मामले की जांच करायी जा रही है. बिहार सरकार की जमीन होगी तो उनलोगों को नोटिस जारी कर जल्द जमीन खाली करा लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन