Darbhanga News: सर्पदंश से मवि की रसोइया की मौत

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: सर्पदंश से मवि की रसोइया की मौत

Darbhanga News:हरिहरपुर पूर्वी पंचायत निवासी सत्यनारायण राय की 50 वर्षीया पत्नी रेखा देवी की मौत सर्पदंश से हो गयी.

विज्ञापन

Darbhanga News: कमतौल. हरिहरपुर पूर्वी पंचायत निवासी सत्यनारायण राय की 50 वर्षीया पत्नी रेखा देवी की मौत सर्पदंश से हो गयी. पुलिस ने मंगलवार को शव पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा. वह गांव के मवि में रसोइया का काम करती थी. मुखिया अजय कुमार झा ने बताया कि घटना की जानकारी सीओ और पुलिस को दी गयी. परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम घर के दरवाजे पर एक बिल देखा, जिसे मिट्टी डालकर पांव से दबाने लगी. इसी दौरान बिल से निकले सांप ने पैर में डस लिया. आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए डीएमसीएच ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. सूचना पर पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मुखिया ने बताया कि मृतका को एक पुत्र और एक पुत्री है. पुत्री की शादी हो चुकी है. मवि में रसोइया का काम करती थी. उसके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. गांव के लोग भी शोकाकुल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन