Darbhanga News: ट्रेन की चपेट में आने से मुरैठा के वृद्ध की मौत

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:मृतक की पहचान मुरैठा पंचायत के वार्ड पांच निवासी 68 वर्षीय तेलिबा मांझी के रूप में की गयी.

विज्ञापन

Darbhanga News: जाले. दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर मुरैठा स्टेशन से करीब दो सौ मीटर पूरब रविवार को लगभग साढ़े ग्यारह बजे अहमदाबाद-रक्सौल एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर एक वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मुरैठा पंचायत के वार्ड पांच निवासी 68 वर्षीय तेलिबा मांझी के रूप में की गयी. घटना की सूचना पर मृतक के परिजन व ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे. शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने साथ लेकर चले गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेलिबा मांझी मुरैठा स्टेशन पर चाय-नाश्ता करने के बाद शौच के लिए रेलवे लाइन के किनारे बैठे थे, इसी दौरान दरभंगा से सीतामढ़ी की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गये. ट्रेन की रफ्तार तेज होने के कारण वृद्ध का शव क्षत-विक्षत हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक कान से दिव्यांग थे. कम सुनते थे. इस कारण शायद वे ट्रेन की आवाज नहीं सुन सके और उसकी चपेट में आ गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन